Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 6:18 am

Thursday, July 9, 2026, 6:18 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

डॉक्टर भाटी होंगे आयुष लीजेंड अवार्ड से सम्मानित

सोहनलाल वैष्णव, बोरुन्दा (जोधपुर)।

वैश्विक आयुष शिखर सम्मेलन 2024 मसूरी उत्तराखंड में आयोजित हो रहा है। जिसमें आयुष चिकित्सा में बेहतरीन कार्य करने वाले देश विदेश के आयुष चिकित्सकों का सम्मान होगा। आयुर्वेद के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु राजस्थान से एकमात्र पीपाड़ शहर जोधपुर निवासी डॉ. सुमेर सिंह भाटी का राष्ट्रीय आयुष लीजेंड अवार्ड के लिए चयन किया गया। संजीवनी वेलफेयर सोसायटी द्वारा प्रति वर्ष आयोजित होने वाला यह वैश्विक शिखर सम्मेलन इस वर्ष मसूरी उत्तराखंड में 15 सितंबर 2024 को आयोजित होगा। जिसमें देश विदेश के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 50 से अधिक आयुष चिकित्सकों का सम्मान होगा। उल्लेखनीय है कि डा. भाटी पहले भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मानित हो चुके है। डॉ. भाटी द्वारा संचालित श्री राधे आयुर्वेदिक चिकित्सालय में डेढ़ लाख से अधिक से मरीज पिछले दो वर्ष में लाभांवित हो चुके है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor