Explore

Search

Wednesday, August 26, 2026, 4:16 pm

Wednesday, August 26, 2026, 4:16 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

लॉयंस क्लब की ऑनलाइन प्रतियोगिता में झलका उत्साह

शिव वर्मा. जोधपुर 

लॉयंस क्लब जोधपुर एक्टिव की ओर से ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की गई। यह कार्यक्रम बेटी बचाओ लेकिन बेटी ना घबराओ को लेकर आयोजित हुई। व्हाट्सएप ग्रुप जोधपुर सिटी लेडिस के नाम से जिसमें 116 जोधपुर की महिलाएं जुड़ी हुई है के लिए प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता  में 25 लोगों ने भाग लिया जिसमें 10 लोगों को पुरस्कार दिए गए, जिन्होंने बहुत ही अपने सुंदर विचार कविता के द्वारा पेश किए ।

इसमें सुबह 12:00 से रात को 12:00 बजे तक किसी को भी अपनी कविता को लिखनी थी। कविता कहीं से कॉपी पेस्ट या सुनी हुई नहीं होनी चाहिए। इस तरह से यह प्रतियोगिता रखी गई जिसके रिजल्ट ये रहे हैं और उससे काफी उत्साह है। इस तरह की प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजनकर्ता उषा गर्ग ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिता जब कोरोना काल था जब इस तरह से हम लोग कहीं खाने-पीने की भी कुकिंग करते थे कई तरह के राधा कृष्ण प्रतियोगिता डांडिया प्रतियोगिता नई-नई वैरायटी किस तरह से हम लोग करते रहते हैं जो महिलाएं घर से बाहर निकलने का टाइम नहीं है या जिसके पास व्हीकल नहीं है घर वाले नहीं भेजते। इस तरह के उनकी प्रतिभा अंदर ही दबी रह जाती है इसलिए ऑनलाइन प्रतियोगिता की जाती है जिसमें वीडियो भी बनाया जाता है और लिखित रूप से दिए काम दिया जाता है। इसके लिए रिजल्ट है और सभी ने बहुत उत्साह से भाग लिया और उनके जज थे प्रख्यात कवयित्री आशा पाराशर, रिचा शरद अग्रवाल, पंडित रत्ना राजीव मिश्रा, वीना अचतानी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor