राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर
चौपासनी कायस्थ समाज विकास संस्थान की ओर से हर वर्ष भाई दूज को निकलने वाली शोभायात्रा इस बार 3 नवंबर को निकाली जाएगी। अध्यक्ष देवेंद्र माथुर व सचिव जगदीश लाल माथुर ने बताया कि इस बार निकलने वाली शोभायात्रा के लिए सर्वसम्मति से विकास माथुर को संयोजक बनाया गया है। साथ ही मनीष जीवी और अभिषेक माथुर को सह संयोजक बनाया है। संस्थान की बैठक में निर्णय लिया गया कि इस बार की शोभायात्रा चौहाबो सेक्टर 17-ई स्थित कायस्थ सामुदायिक भवन में पूजा-अर्चना कर वहीं से रवाना होगी। अनिल कोलरी व अमित माथुर ने बताया कि बैठक में नरेश नेपालिया, इंद्रराज, डॉ. राजेंद्र, सुरेंद्र नाग, पुखराज, जुगल किशोर, राजेंद्र राजू, राजेंद्र बबलू, विजय, गोपाललाल दिनेश सहित संस्थान के सदस्य मौजूद थे।




