Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 12:55 pm

Sunday, August 23, 2026, 12:55 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

महिलाओं को बचत और निवेश की जानकारी दी

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर

लॉयंस क्लब जोधपुर मेहरानगढ़ द्वारा महिला सशक्तीकरण जागरूकता के तहत महिलाओं को बचत और निवेश के बारे में जानकारी दी गई। सुरभि गोलेच्छा एवं सुनील गोलेछा द्वारा विभिन्न योजनाओं के बारे में, नॉमिनेशन तथा वसीयत के बारे में संपूर्ण जानकारी दी गई। इस सेमिनार मे एसोसिएशन ऑफ वी क्लब्स ऑफ़ इंडिया के कई क्लब सम्मिलित हुए। जिसमें प्राइड आफ मेहरानगढ़ वी क्लब, जायंट्स ग्रुप उमंग एवं जायंट्स ग्रुप जागृति आदि सभी 65 महिलाओं ने बचत और निवेश की जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम का आयोजन लॉयंस क्लब अध्यक्ष साधना मणोत द्वारा किया गया। साधना मणोत ने कार्यक्रम के अंत में मुख्य वक्ता सुरभि गोलेच्छा एवं सुनील गोलेच्छा को माला और शॉल से उन्हें सम्मानित किया। सेमिनार के दौरान महिलाओं ने बचत संबंधी कई जानकारी हासिल की एवं कई प्रश्न भी पूछे गए। वी अनीता मेहता सहायक सचिव एशोसियेशन आफ वी क्लब ऑफ़ इंडिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि गुलेच्छा इन्वेस्टमेंट द्वारा सेमिनार काफी ज्ञानवर्धक रहा। वी अनीता मेहता ने साधना मणोत को धन्यवाद प्रेषित किया जिन्होंने बचत संबंधी एवं निवेश संबंधी जानकारी महिलाओं को सेमिनार के माध्यम से दी। सीए सुनील गोलेच्छा सीईओ एवं सुरभि गोलेच्छा को माला पहनकर उनका आभार प्रकट किया एवं धन्यवाद दिया जिन्होंने अपना बहुमूल्य समय सभी महिलाओं को दिया और महत्वपूर्ण जानकारी दी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor