Explore

Search

Tuesday, August 25, 2026, 11:30 pm

Tuesday, August 25, 2026, 11:30 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जोधपुर की भीलड़ी के रास्ते दादर तक इलेक्ट्रिक ट्रेन से सीधी कनेक्टिविटी

-चार और ट्रेनों का संचालन डीजल की जगह इलेक्ट्रिक इंजन से 

-जोधपुर-साबरमती और जोधपुर दादर इलेक्ट्रिक इंजन से दौड़ी

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर चार और प्रमुख ट्रेनों का संचालन डीजल की जगह इलेक्ट्रिक इंजन से प्रारंभ किया जा रहा है। जोधपुर डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि जोधपुर-भीलड़ी सेक्शन में इलेक्ट्रिक इंजन से यात्री व मालगाड़ियों का संचालन प्रारंभ होने के बाद जोधपुर की अब भीलड़ी के रास्ते दादर तक इलेक्ट्रिक ट्रेन से सीधी कनेक्टिविटी हो गई है।

उन्होंने बताया कि इस मार्ग पर परंपरागत डीजल इंजन से चलने वाली भावनगर-हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन का पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन के रूप में संचालन प्रारंभ किया गया था और अब कुछ और ट्रेनों का ट्रैक्शन परिवर्तित किया जा रहा है। जिसके तहत जोधपुर-साबरमती-सुपरफास्ट और जोधपुर-दादर वेस्टर्न एक्सप्रेस को शुक्रवार से प्रारंभ से अंतिम स्टेशनों तक इलेक्ट्रिक इंजन से रवाना किया गया है।

ट्रेनें जो चलेंगी अब इलेक्ट्रिक इंजन से

-ट्रेन 20485/20486, जोधपुर-साबरमती-जोधपुर सुपरफास्ट प्रतिदिन जोधपुर से (प्रस्थान) व साबरमती से 28 सितंबर से।

-ट्रेन 14807/14808, जोधपुर-दादर-जोधपुर एक्सप्रेस त्रिसाप्ताहिक जोधपुर से (प्रस्थान) व दादर से 14 अक्टूबर से।

-ट्रेन 20483/20484, भगत की कोठी-दादर-भगत की कोठी सुपरफास्ट द्विसाप्ताहिक भगत की कोठी से 7 और दादर से 4 अक्टूबर से ।

-ट्रेन 12489/12490,बीकानेर-दादर-बीकानेर सुपरफास्ट द्विसाप्ताहिक बीकानेर से 1 अक्टूबर तथा दादर से 29 सितंबर से इलेक्ट्रिक इंजन से चलने लगेगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor