Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 5:02 am

Thursday, July 9, 2026, 5:02 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

राज्य मंत्री संजय शर्मा का अभिनंदन किया, मंत्री ने पौधरोपण भी किया

सोहनलाल वैष्णव. बोरुन्दा (जोधपुर)

अलवर शहरी क्षेत्र के विधायक एवं राजस्थान सरकार में वन पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के राज्यमंत्री संजय शर्मा का तिरुपति बालाजी दर्शन को लेकर आने पर माली सैनी समाज धर्मशाला ट्रस्ट के अध्यक्ष नेमीचंद गहलोत द्वारा स्वागत किया गया। गहलोत ने बताया कि मंत्री शर्मा का एक संकल्प है कि वह रोज एक पौधा रोपण करें। माली सैनी समाज के प्रांगण में सभी कि उपस्थिति में मंत्री द्वारा पौधारोपण किया गया।

भारतीय जनता पार्टी तिरुपति श्रीकालाहस्ती विधानसभा क्षेत्र में रेनीगुण्ट मंडल के तत्वावधान में शक्ति केन्द्र विनायकपुरम के बूथ पर सेवा पखवाड़ा के रूप में एकात्म मानवतावाद के प्रेरक जनसंघ के संस्थापक सदस्य एवं कुशल संगठनकर्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती के पावन अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर सार्वजनिक स्थलों पर सामूहिक सफाई कार्य, गौ सेवा एवं वृक्षारोपण के साथ ही भाजपा सदस्यता अभियान 2024 के तहत नये सदस्य बनाकर संगठनात्मक कार्य को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने की शपथ ली गई।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश किसान मोर्चा सचिव चंद्रशेखर रेड्डी, रेनीगुंटा भाजपा मण्डल अध्यक्ष तेजोवति, जिला सचिव बीडी बालाजी, भाजपा पूर्व जिला कोषाध्यक्ष श्यामचन्द गहलोत, भाजपा के वरिष्ठ सदस्य रामगोपल पंवार, ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राधेश्याम खंडेलवाल, शैलेन्द्र मिश्रा, नरेंद्र छलानी, रणवीर गहलोत, हिम्मतसिंह राजपुरोहित, नरेंद्र राठौड़, बलदेव जाट, अनिल गौड़, चतुराराम, तिलोक माली, सोहनलाल पूनिया, नरेश माली, गौरीश गहलोत, राजवीर गहलोत सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सदस्यता अभियान 2024 के अनुसार प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य को भाजपा से जोड़ कर सदस्यता ग्रहण करवाने के निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति करने पर जोर दिया गया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor