Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 8:09 am

Sunday, August 23, 2026, 8:09 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

हिंदी में कार्य करने वाले 43 रेलकर्मी मंडल रेल प्रबंधक स्तर पर कल होंगे पुरस्कृत

-रेलवे के राजभाषा पखवाड़े का समापन कल

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर मनाए जा रहे राजभाषा पखवाड़े का सोमवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन होगा।मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित सभाकक्ष में सुबह 11 बजे होने वाले समारोह में मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह वर्ष 2023/2024 के दौरान राजभाषा हिंदी में कार्य करने और उसके व्यापक प्रचार-प्रसार करने वाले 43 रेलकर्मियों को व्यक्तिगत नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करेंगे।

सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी नरेंद्र सिवासिया ने बताया कि समारोह में पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को भी मंडल रेल प्रबंधक द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

मंडल रेल प्रबंधक स्तर पर कर्मचारी होंगे संम्मानित

तुलछाराम, सूरज नैनिवाल, वैष्णवी अय्यर, सुप्रोतिम मुखर्जी, भगवान सहाय वर्मा, एमएम पुरोहित, मदनांतक सेन, राकेश वर्मा, महेंद्र कुमार, श्रीमती रुखसाना बेगम, दिनेश, रमेश कुमार कुमावत, पप्पूलाल मीणा, गजेंद्र मीणा, सागर शर्मा, मोहम्मद रमजान, सूबे सिंह, श्रीमती रेणु यादव, रमेश चंद्र, रंजीत कुमार, संतोष प्रकाश, रामावतार जागा, राजेश परिहार, सुरेश गूंद, कमलकिशोर कामरा, अमरचंद जाट, सतीश शर्मा, विपिन लूणवाल, सुनील मीना, बाबूलाल कुमावत, वीरेंद्र तंवर, विक्रम सिंह उज्ज्वल, राजेंद्र सिंह भाटी, कन्हैयालाल खटीक, प्रेमराज पंवार, प्रदीप कुमार बिमल, प्रदीप जांगिड़, राजेश सैनी, श्रीमती अरुणा गोयल, श्रीमती राखी, अमृत सिंह भाटी, प्रेमकुमार किरोडिया व अंकित कुमार जैमन को व्यक्तिगत नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor