Explore

Search

Saturday, July 11, 2026, 9:23 am

Saturday, July 11, 2026, 9:23 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

नवपद ओली आराधना 9 अक्टूबर से

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर

जैनों की विश्व शांति शाश्वत नवपद ओली आराधना 9 अक्टूबर से शुरू हाेगी। समस्त जैन समुदाय तैयारियाें काे भव्य रूप देने में जुटे हुए हैं । श्री महावीर शासन स्थापना महोत्सव समिति राष्ट्रीय महामंत्री धनराज विनायकिया ने बताया कि जैन धर्म में जिस प्रकार पर्युषण महापर्व का महत्व है। उसी प्रकार उतना ही शाश्वत नवपद ओली का भी बहुत बड़ा महत्व है। बिराजित साधु साध्वीवृंद आदि के सान्निध्य में ओली तप आराधक नव दिवसीय तप जप भीका लुक्का अलुणा आयम्बिल श्रीपाल मैनासुंदरी जीवन चरित्र जिनवाणी विभिन्न नवपद भक्ति पूजन आदि के रूप में शाश्वत आयम्बिल ओली का महापर्व नवपद की आराधना साधना तप तपस्या व अंतिम दिन पारणा करेंगे। विनायकिया ने विश्व शांति जैनों की नवपद ओली आराधना को लेकर समस्त जैन समुदाय को अधिक से अधिक लाभ लेने का अनुरोध किया। समस्त संस्था संगठनों की ओर से तैयारियों का भव्य अंजाम दिया जा रहा है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor