Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 9:00 am

Sunday, October 18, 2026, 9:00 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

पुल निर्माण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित रहेगी

 

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर

उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा बीकानेर-मेडता रोड रेलखण्ड पर पुल निर्माण कार्य के कारण ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इस ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण निम्न रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित रहेंगी:-

1. गाडी संख्या 14888, बाडमेर-ऋषिकेष रेलसेवा जो दिनांक 02.06.23 को बाडमेर से प्रस्थान करेगी वह अपने निर्धारित मार्ग जोधपुर-मेडता रोड-बीकानेर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया जोधपुर-फलौदी-लालगढ-बीकानेर होकर संचालित होगी।

2. गाडी संख्या 19226, जम्मूतवी-जोधपुर रेलसेवा जो दिनांक 01.06.23 को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी वह अपने निर्धारित मार्ग बीकानेर-मेडता रोड-जोधपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया बीकानेर-लालगढ-फलौदी-जोधपुर होकर संचालित होगी।

नोट – उपरोक्त रेलसेवाएं परिवर्तित मार्ग पर फलौदी जं. स्टेशन पर ठहराव करेगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor