Explore

Search

Sunday, August 9, 2026, 10:35 am

Sunday, August 9, 2026, 10:35 am

डीआईजी पंकज चौधरी पिलौदा थाने पहुंचे और गोद लिए थाने की विजिट कर रहे हैं

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर  डीआईजी पंकज चौधरी पिलौदा थाने पहुंचे और गोद लिए थाने की विजिट कर रहे हैं। सीओ गंगापुर सिटी गिर्राज थानाधिकारी पिलौदा सीताराम मीना ने किया रिसीव। थाने क्षेत्र के नागरिकों व गणमान्य लोगों से वे मुलाकात व संवाद कर रहे हैं।

अग्रसेन संस्थान में गीता प्रचार अभियान के तहत स्वामी रामसुखदास जी की साधक संजीवनी के आधार पर गीता जी की हुई भाव भरी व्याख्या

दिलीप कुमार पुरोहित, जोधपुर 9783414079 diliprakhai@gmail.com भगवद्गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला सिखाने वाला कालजयी मार्गदर्शक है। वर्तमान समय में जब तनाव, प्रतिस्पर्धा, असंतोष और मानसिक अशांति तेजी से बढ़ रही है, तब श्रीमद्भगवद्गीता के सिद्धांत प्रत्येक व्यक्ति को आत्मविश्वास, कर्तव्यनिष्ठा और आत्मिक शांति प्रदान कर सकते हैं। इसी उद्देश्य … Read more

जोधपुर में विद्यालयो में होगा प्रबोधन और प्रश्नमंजुषा ; दिल्ली पब्लिक स्कूल मे सौंपा ज्ञापन !

 

हिन्दू जनजागृति समिति का ‘राष्ट्रध्वज का सम्मान रखें!’, अभियान !

जोधपुर, ६ अगस्त

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘राष्ट्रध्वज का सम्मान रखें!’ अभियान के अंतर्गत, हिन्दू जनजागृति समिति ने आज दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), जोधपुर की प्रिंसिपल श्रीमती चारु चौहान को एक विशेष ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन का मुख्य उद्देश्य स्वंत्रता दिवस इस राष्ट्रीय पर्व के पश्चात राष्ट्रध्वज के होने वाले अनादर को रोकना और विद्यालय के विद्यार्थियों में राष्ट्राभिमान जागृत करना है। इस अवसर पर जोधपुर से समिति के डॉ स्वाति मोदी, राखी मोदी, हनुमान चौधरी सहित अन्य जन उपस्थित रहे।

ज्ञापन में इस बात पर गहरी चिंता व्यक्त की गई कि १५ अगस्त और २६ जनवरी को बड़े अभिमान के साथ फहराए जाने वाले राष्ट्रध्वज (विशेषकर कागज और प्लास्टिक के) बाद में अक्सर सड़कों, कूड़ेदानों और नालियों में फटी अवस्था में पड़े मिलते हैं। प्लास्टिक के झंडे जैविक रूप से विघटनशील न होने के कारण यह अपमान कई दिनों तक दिखाई देता है। यह उन महान क्रांतिकारियों और देशभक्तों के बलिदान का सीधा अपमान है, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए लाठियां खाईं और अपने प्राणों का बलिदान दिया। कुछ लोग तिरंगे की तरह अपना चेहरा और शरीर रंगते हैं अथवा राष्ट्रध्वज के रंगों वाले कपड़े पहनते हैं, इससे भी अनजाने में राष्ट्रध्वज का अनादर होता है।

समिति के राजस्थान एवं मध्यप्रदेश समन्वयक श्री आनंद जाखोटिया द्वारा प्रेषित इस ज्ञापन में स्पष्ट किया गया कि समिति पिछले दो दशकों से अधिक समय से यह जनजागृति अभियान चला रही है। मुंबई उच्च न्यायालय की जनहित याचिका (क्र. 103/2011) के निर्देशों तथा ‘सिंगल यूज़ प्लास्टिक’ पर पूर्ण प्रतिबंध का हवाला देते हुए बताया गया कि वर्तमान में प्लास्टिक के झंडों की बिक्री एक कानूनी अपराध है। इसके अतिरिक्त, ‘भारतीय ध्वज संहिता 2002’, ‘प्रतीक और नाम (अनुचित प्रयोग निवारण) अधिनियम 1950’ तथा ‘राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971’ के अनुसार राष्ट्रध्वज का अपमान एक दंडनीय अपराध है।

*ऐसे होगा जागृति अभियान*

आज के विद्यार्थी देश की भावी पीढ़ी हैं। उन्हें राष्ट्रध्वज का सम्मान करने का महत्व समझाना अत्यंत आवश्यक है। इसी संदर्भ में, समिति विभिन्न स्कूलों में

• विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए व्याख्यान

• राष्ट्रजागृति प्रश्नमंजूषा (Quiz),

•भित्तिपत्रक (Posters)

• हस्तपत्रक (Pamphlets)द्वारा जागरूकता करेगी ।