Explore

Search

Friday, April 25, 2025, 10:41 pm

Friday, April 25, 2025, 10:41 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

दैनिक भास्कर के संपादक और विचारक कपिल भटनागर का नागरिक अभिनंदन और दिलीप पुरोहित की पुस्तक का विमोचन

Share This Post

कार्यक्रम के अंत में पहलगाम के शहीदों को दो मिनट का मौन रख नमन किया गया

राखी पुरोहित. जोधपुर

श्री जागृति संस्थान की ओर से गुरुवार को डॉ. मदन सावित्री डागा साहित्य भवन में दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित हुए। पहला कार्यक्रम संस्थान के संस्थापक दिलीप कुमार पुरोहित का राजस्थानी बाल कविता संग्रह ‘मुट्‌ठी भर तावड़ो’ का लोकार्पण किया गया। साथ ही दैनिक भास्कर जोधपुर के संपादक कपिल भटनागर का शहर के पत्रकारों, लेखकों, साहित्यकारों और प्रबुद्धजीवियों ने नागरिक अभिनंदन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दैनिक भास्कर जोधपुर के संपादक कपिल भटनागर थे। विशिष्ट अतिथि प्रसिद्ध पर्यावरणविद प्रदीप शर्मा थे। अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार श्याम गुप्ता शांत ने की। संस्था के प्रतिनिधि की ओर से संस्था के अध्यक्ष राजेश भैरवानी मंच पर विराजमान थे। पुस्तक विमोचन के दौरान मंच पर राखी पुरोहित, दिलीप कुमार पुरोहित, हर्षदसिंह भाटी, राजेश भैरवानी, एनडी निंबावत, किशनलाल गर्ग, सुरेश राठी, प्रदीप शर्मा, मिश्रीलाल पंवार, राजेंद्र खिंवसरा, नीलम व्यास स्वयंसिद्धा, श्याम गुप्ता शांत मौजूद थे। कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार नीलम व्यास ‘स्वयंसिद्धा’ ने पत्रवाचन किया। नीलम ने कहा कि ‘मुट्‌ठी भर तावड़ाे’ में पुरोहित ने अपने मन के भावों को शानदार ढंग से पिरोया है। कवि ने शिक्षा, पर्यावरण, देशभक्ति, आखर प्रेम, आशावाद, जागरण, नवभोर और बारिश-पौधरोपण-प्रकृति जैसे विषयों पर कविताएं लिखीं है जो शानदार बन पड़ी है।

हर्षद भाटी ने स्वागत किया, संस्था का परिचय दिया 

कार्यक्रम के आरंभ में संस्था के सचिव हर्षदसिंह भाटी ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने संस्था का परिचय भी दिया। यशोदा माहेश्वरी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। उन्होंने दिलीप कुमार पुरोहित को जन्मदिन की बधाई देते हुए अपने मन के भाव व्यक्त किए और श्री जागृति संस्थान का म्यूजिक सिस्टम भेंट किया। इस मौके संस्था के संरक्षक भीमराज सैन ने दिलीप कुमार पुरोहित पर कविता का वाचन किया। वीना हरवानी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए पुरोहित को जन्म दिन की बधाई दी। सीमा गोयल ने भी कार्यक्रम की सराहना की और पुरोहित के दीर्घायु हाेने की कामना की। गायत्री देवी ट्रस्ट के संस्थापक चंद्रशेखर अरोड़ा ने पुरोहित को बुके भेंट की और मंच से कहा कि समाजसेवा के क्षेत्र में हर व्यक्ति को समय देना चाहिए। शुरुआत अपने आप से होनी चाहिए। तृप्ति गोस्वामी ने पुरोहित को उपहार देते हुए नीलम व्यास स्वयंसिद्धा का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

अध्यक्ष राजेश भैरवानी ने पुरोहित को मनी प्लांट दिया, अभिनंदन पत्र भेंट किया

कार्यक्रम में श्री जागृति संस्थान के नेतृत्व में दिलीप कुमार पुरोहित को अभिनंदन पत्र भेँट किया गया। वहीं भैरवानी ने पुरोहित को मनी प्लांट का पौधा भेँट कर स्वागत किया। राजेश भैरवानी पुरोहित को आशीर्वचन देते हुए उनके दीर्घायु होने, स्वस्थ रहने और कलम निरंतर चलते रहने की शुभकामनाएं दीं।

पंकज बिंदास ने स्वागत गीत सुनाया, अतिथियों को तुलसी की माला भेंट की

कार्यक्रम के आरंभ में पंकज बिंदास ने अतिथियों के स्वागत में स्वागत गीत प्रस्तुत किया और दिलीप कुमार पुरोहित को माल्यार्पण कर बधाई दी। साथ ही सभी अतिथियों को तुलसी की माला पहनाई।

जो प्राप्त है वही पर्याप्त है भाव सबमें होना चाहिए : राठी

शहर के बिजनेसमैन और समाजसेवी सुरेश राठी ने दिलीप कुमार पुरोहित को जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि पुरोहित अच्छे कवि लेखक हैं। उनकी रचनाओं में गंभीर भाव है। वे जीवन में संघर्ष कर आगे बढ़े हैं यही उनकी विशेषता है। उन्होंने कहा कि जो प्राप्त है वही पर्याप्त है, यही भाव जीवन में होना चाहिए।

मुट्‌ठी भर तावड़ो सरावण जोग पुस्तक : निंबावत

कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक और वरिष्ठ साहित्यकार एडवोकेट एनडी निंबावत ने राजस्थानी भाषा में अपना उद्बोधन देते हुए कहा कि मुट्‌ठी भर तावड़ो सरावण जोग पुस्तक है। दिलीप कुमार पुरोहित ने अपनी पुस्तक में अच्छे भाव अभिव्यक्त किए है। पुरोहित अच्छे कवि होने के साथ अच्छे पत्रकार भी हैं।

पर्यावरण ही मानव का हितेषी, पर्यावरण की सुरक्षा जरूरी : शर्मा

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रसिद्ध पर्यावरणविद प्रदीप शर्मा ने कहा कि प्रकृति से सबको प्रेम करना चाहिए। पर्यावरण ही मानव का हितैषी है। पर्यावरण की सुरक्षा जरूरी है। शर्मा ने दिलीप कुमार पुरोहित के जन्म दिन पर कविता सुनाई और पर्यावरण को बढ़ावा देने और उसकी सुरक्षा के लिए कविता पढ़ी। कार्यक्रम में प्रदीप शर्मा ने सभी अतिथियों को पौधे भेंट कर अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।

हे नायक बढ़ता चल, क्रांति का कर्ता बन : गुप्ता

इस मौके पर वरिष्ठ साहित्यकार और कवि श्याम गुप्ता शांत ने दैनिक भास्कर के संपादक कपिल भटनागर के अभिनंदन पत्र का वाचन किया और कहा कि हे नायक बढ़ता चल, क्रांति का कर्ता बन।

कपिल भटनागर ने अपने अभिनंदन के लिए आभार जताया

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए दैनिक भास्कर के संपादक कपिल भटनागर ने संस्थान और शहरवासियों का आभार जताया।

राखी पुरोहित ने तुमको हमारी उम्र लग जाए गीत सुनाया, कविता सुनाई

इस मौके पर दिलीप कुमार पुरोहित की धर्मपत्नी राखी पुरोहित ने जन्म दिन की बधाई देते हुए तुमको हमारी उम्र लग जाए गीत सुनाया और अपनी भावाभिव्यक्ति कविता के माध्यम से प्रस्तुत की।

राजेंद्र खींवसरा ने कुशल संचालन किया, कार्यक्रम को ऊंचाइयां प्रदान की

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ चिंतक राजेंद्र खींवसरा ने किया। उन्होंने अपनी ऊर्जावान और हास्य-व्यंग्य और गरिमामय पंक्तियों से कार्यक्रम में रंग जमा दिया। उन्होंने कार्यक्रम में हुए ऐनवक्त के परिवर्तन को बड़ी कुशलता और चतुराई से बदलते हुए अपने अनुभव का परिचय दिया। डॉ. संजीदा खानम ने पुरोहित को उपहार व्यक्त किया और जन्मदिन की बधाई दी।

श्री जागृति संस्थान की टीम ने पुरोहित का किया अभिनंदन

कार्यक्रम में टीम श्री जागृति संस्थान ने पुरोहित का अभिनंदन किया। अभिनंदन पत्र हर्षदसिंह भाटी ने पढ़ा और पुरोहित के दीर्घायु होने की कामना करते हुए कहा कि आप स्वस्थ रहें और मस्त रहे। आपकी कलम यूं ही चलती रहें।

पुरोहित की पत्रकारिता और साहित्य सृजन क्षमता अद्भुत है : अनिता मेहता

कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी अनिता मेहता ने कहा कि दिलीप कुमार पुरोहित की पत्रकारिता और साहित्य सृजन क्षमता अद्भुत है। उन्होंने कहा कि पुरोहित और उनकी धर्मपत्नी दोनों सरल हृदय हैं। मैं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं।

ये लोग थे मौजूद 

राजेश भैरवानी, भीमराज सैन, हर्षदसिंह भाटी, पंकज जांगिड़ बिंदास, श्याम गुप्ता शांत, उमेश दाधीच, प्रदीप शर्मा, डॉ. तृप्ति गोस्वामी, नीलम व्यास स्वयंसिद्धा, राजेंद्र खींवसरा, यशोदा माहेश्वरी, एनडी निंबावत, हंसराज बारासा हंसा, अनिता जांगिड़, स्नेहलता सुथार, रामेश्वर सुथार, रामकिशोर सुथार, रजनी प्रजापति, एडवोकेट विजय शर्मा, राखी पुरोहित, राजन वैष्णव, किशनलाल गर्ग, गोविंदराम पाटवा, राजेश भार्गव, डॉ. वीडी दवे, उत्तम जांगिड़, डॉ. संजिदा खानम, सीमा गोयल, सुरेश राठी, मदनदान चारण, चंद्रशेखर अरोड़ा, दिलीप कुमार पुरोहित, लाल सिंह पंवार, रविंद्र माथुर, मिश्रीलाल पंवार, सैयय्यद मुनव्वर अली, गोविंदराम, चक्रेश माथुर, असरार आहिल, संदीप चौधरी, डॉ. हस्तीमल आर्य हस्ती, सुनील ओझा, राजेंद्र शाह सिरोही राजन, जेके माहेश्वरी, ओमप्रकाश वर्मा सहित अनेक लोग मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में राजेश भैरवानी ने आभार जताया।

 

 

Rising Bhaskar
Author: Rising Bhaskar


Share This Post

Leave a Comment