Explore

Search

Tuesday, August 25, 2026, 7:08 am

Tuesday, August 25, 2026, 7:08 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

हेमसिंह भाटी को 29 मार्च को मिलेगा राजस्थान श्री अवार्ड

राखी पुरोहित. शेरगढ़ 

हेमसिंह भाटी को राजस्थान श्री अवार्ड 29 मार्च को मिलेगा। भाटी को खेल, शिक्षा, एनसीसी, पर्यावरण एवम् जल संरक्षण, विद्यालय विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने सम्मानित किया किया जाएगा। भाटी को विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने पर इस से पहले स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय पुरस्कार, जोधपुर रत्न अवार्ड, मारवाड़ गौरव सम्मान, जिला प्रशासन जोधपुर,उपखंड प्रशासन शेरगढ़ द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

राजस्थान समरसता महोत्सव में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी

राष्ट्रीय समता स्वतंत्र मंच द्वारा राजस्थान दिवस की पूर्व संध्या 29 मार्च को जयपुर में आयोजित होने वाले राजस्थान महोत्सव कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की सम्मानीय प्रतिभाओं में हेम सिंह भाटी भलासरिया वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक एंव एनसीसी अधिकारी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मूंगरा तहसील शेरगढ़ को सम्मानित किया जाएगा। सम्मेलन में वसुधैव कुटुंबकम, ग्लोबल विल्लेज, सत्यम शिवम् सुन्दरम् भारत-नेपाल की वैदिक कालीन संस्कृति का पुर्न उत्थान हो, भारत पुनः वैदिक कालीन जगतगुरू के आसन पर पदस्थापित हो, भारत का संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में वीटो पावर के साथ स्थाई सदस्यता मिले, अयोध्या को संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय बनाए जाए जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor