Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 7:54 am

Thursday, July 9, 2026, 7:54 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

सुंदरकांड पाठ कर मनाया जन्मदिन

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

एयरपोर्ट रोड इंद्रा कॉलोनी स्थित परमार सदन में दीक्षांत परमार का 7वां जन्मदिन सुंदरकांड पाठ का आयोजन कर मनाया आयोजक अनिल कुमार व डिंपल परमार ने बताया कि इस अवसर पर पंडित विपुल श्रीमाली ने राजस्थानी वेशभूषा पहने दीक्षांत को माता-पिता के साथ बालाजी महाराज की विधिवत पूजा अर्चना कराई। दीक्षांत ने सभी आगंतुकों का तिलक लगाकर स्वागत-सत्कार किया। सुंदरकांड पाठ में पंडित विपुल श्रीमाली ने अपने सहयोगियों के साथ सामूहिक पाठ वाचन कर दीक्षांत के दीर्घायु व सुख-समृद्धि की मंगल कामना की। पंडित विपुल श्रीमाली ने कहा कि इस प्रकार के अवसर पर धार्मिक आयोजन व सेवा कार्य करने से धर्म के प्रति आस्था व संस्कृति जिंदा रहती है और बच्चों में अच्छे संस्कार जागृत होते हैं।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor