Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 9:10 am

Sunday, October 18, 2026, 9:10 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

“एक शाम लोक देवता बाबा रामदेव के नाम” भजन संध्या में झूमे भक्त

पंकज जांगिड़. जोधपुर

चैत्र मास शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी के उपलक्ष्य में झालामण्ड क्षेत्र के बापू नगर में “एक शाम लोक देवता बाबा रामदेव के नाम” भजन संध्या व प्रसादी का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम संयोजक कानसिंह-लीला चौहान ने बताया कि भजन संध्या में भजन गायक पंकज बिंदास एंड पार्टी और संत कंवराराम व मंजू डागा ने लोक देवता बाबा रामदेव और देवी-देवताओं के भजनों की सरिता प्रवाहित की, जिन पर भक्त रातभर झूमते हुए भक्ति में सराबोर नजर आए। इस मौके उम्मेदसिंह-अनिता चौहान, हुकमसिंह-मोना चौहान, मयंक, जतिन, पंकज, रौनक सहित मातृशक्ति और अनेक भक्तों ने भक्ति व प्रसादी का लाभ लिया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor