Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:36 am

Sunday, August 23, 2026, 7:36 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

मादलिया में गौशाला की नींव का मुहूर्त आज

सोहनलाल वैष्णव. बोरुन्दा (जोधपुर)

मादलिया गांव में शनिवार को शुभ मुहूर्त में गौशाला की नींव का मुहूर्त होगा।
गौशाला निर्माण के लिए 8 बीघा जमीन खरीद कर देने वाले गौतमचंद लोढा ने बताया कि बालाजी महाराज की कृपा से गांव मादलिया में गौशाला निर्माण के लिए नींव का शुभ मुहूर्त शनिवार को होगा। इस कार्यक्रम को लेकर विभिन्न आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। वहीं गौतमचंद लोढा ने बताया कि पिछले करीब आठ माह से गौशाला के लिए जमीन लेकर गौशाला बनाने का सपना देख रहा था जो पूरा होने जा रहा है। माता बसंती देवी पिता जवरीलाल लोढा कि स्मृति में गो सेवा का कार्य शुरू किया जा रहा है। गौशाला निर्माण की घोषणा के साथ ही कई गो भक्तों में खुशी की लहर छा गई।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor