Explore

Search

Tuesday, August 25, 2026, 6:22 am

Tuesday, August 25, 2026, 6:22 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

नकेल: देश सावधान रहे

स्तम्भ : नकेल, हर रविवार

ओम।।

प्रमोद कुमार शर्मा. बीकानेर

इन बीते दो -चार दिनों में समूचा देश अहमदाबाद हादसे की खबरों से घिरा हुआ है। लोग सही और सच्ची जानकारी हासिल करने के लिए सारा वक्त अपना मोबाइल खंगाल दे रहे हैं। जो अब तक जारी है।

यहां पर इस विमान हादसे में मारे गए तमाम लोगों को शांति प्रदान करने हेतु प्रार्थना की जाती है ।किंतु एक बात, जिस पर हमें विचार करना होगा -वह है सोशल मीडिया पर हर तीसरी पोस्ट में विमान हादसे के वीडियो दिखाई पड़ रहे हैं । किसी पोस्ट में किसी को निशाना बनाया जा रहा है। किसी पोस्ट में किसी को।

इन वीडियो में कुछ तो बिल्कुल ही झूठे ,भ्रामक और वतन को अस्थिर करने वाले होते हैं ।इस समय देश में फेक खबरें और फेक वीडियो बहुतायत में प्रचलित हो रहे हैं। यह भारत देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था और स्थिरता के लिए बहुत घातक है ।हर एक हादसे की रिपोर्ट के बाद मीडिया और ज्यादा झूठ का प्रचार सच्चाई पर पर्दा डालकर करता जाता है । यह निहित स्वार्थों और अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र की आशंकाओं के चलते हो रहा है ।
ऐसे में हम देशवासियों का फर्ज बनता है कि हम आज जब देश अवसाद ,पीड़ा और शोक से घिरा हुआ है । इससे हमें उबरना होगा। क्योंकि कुछ लोग इन हालात में अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने में लगे हैं ।
यह अनैतिक है ।इसलिए निराशा और हताशा के इस दौर से सोशल मीडिया का सृजनात्मक और सकारात्मक उपयोग करें।
यह समय एक दूसरे पर आरोप लगाने का नहीं बल्कि एक दूसरे के साथ खड़े होने का है।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor