Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 9:44 am

Sunday, October 18, 2026, 9:44 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

एमडीएम अस्पताल में अंगदान जागरूकता संगोष्ठी आज

राखी पुरोहित. जोधपुर

मथुरादास माथुर (एमडीएम) अस्पताल एवं सिद्धि जोहरी के संयुक्त तत्वावधान में “अंगदान जागरूकता संगोष्ठी” का आयोजन 27 जुलाई 2025 को प्रातः 11 बजे एमडीएम अस्पताल के स्किल लैब (तीसरी मंजिल) पर किया जायेगा।

इस कार्यक्रम में एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. बी.एस. जोधा, महात्मा गांधी अस्पताल के अतिरिक्त प्रिंसिपल एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. फतेह सिंह भाटी, तथा एमडीएम अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

इस पहल का उद्देश्य अंगदान के प्रति जनमानस में जागरूकता बढ़ाना और लोगों को जीवनदायिनी निर्णय के लिए प्रेरित करना है। आयोजकों ने अधिकाधिक लोगों से कार्यक्रम में भाग लेकर इस पुण्य कार्य का समर्थन करने की अपील की है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor