Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 9:43 am

Sunday, October 18, 2026, 9:43 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

युग मनीषी प्रोफेसर हिम्मतसिंह की ज्ञान यात्रा पर कतर में हुआ मंथन

दिलीप कुमार पुरोहित. कतर

9783414079 diliprakhai@gmail.com

लोटस ब्लूम पब्लिकेशन और महिला काव्य मंच की ओर से कतर में ब्रह्मलीन, युग मनीषी प्रोफेसर हिम्मत सिंह सिन्हा की ज्ञान-यात्रा का चतुर्थ पड़ाव छह सितंबर को संपन्न हुआ। उनकी ये ज्ञान-यात्रा 12  देशों में जाएगी।

महिला काव्य मंच की विदेश उपाध्यक्ष स्नेहा, दुबई की सचिव कौसर भुट्टो के प्रयासों से कार्यक्रम बहुत ही शानदार रहा । क़तर की अध्यक्ष शालिनी गर्ग और क़तर की सचिव शालिनी वर्मा का धन्यवाद। डाॅ. रामेंद्र सिंह जो मंत्री, अंतरराष्ट्रीय हिंदी संस्थान, कुरुक्षेत्र से आए थे उनका भी आभार।

केबी व्यास ने बताया कि कार्यक्रम में हास्य कवि सुरेश अलबेला, अमित शर्मा, और जोधपुर की कवयित्री आयुषी भी थोड़े समय के लिए शामिल हुए थे। अमित शर्मा तो प्रोफेसर सिन्हा साहब के गांव हसनपुर , उत्तर प्रदेश के करीब के ही थे और उन्होंने बहुत सी नई बातें साझा की।

कार्यक्रम का एक और पहलू जो शानदार बन गया वो था 16 वर्षीय ईशान पाराशर का, जिन्होंने प्रोफेसर सिन्हा  के साथ हुई अपनी एक भेंट को दिल से याद किया और सभी को बताया कि वे किस तरह के व्यक्तित्व थे। इसमें कतर के सरकारी उर्दू रेडियो स्टेशन 107 से नाज़िया भी उपस्थित थीं और वर्कर वेलफेयर से संजीव शर्मा और अनेक भारतीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई ।

महिला काव्य मंच की कवयित्रियों ने कार्यक्रम के अगले भाग में अपनी कविताओं का पाठ कर मंत्रमुग्ध कर दिया और विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक और हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष तथा उप प्रधानाचार्य ने भी इनका आनंद उठाया ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor