राखी पुरोहित. जोधपुर
इंदौर के कनाड़िया रोड स्थित कैलाशपुरी में 11 सितंबर को भजन संध्या का आयोजन होगा। कार्यक्रम संयोजक ओमप्रकाश व नेमीचंद बोदल्या ने बताया कि रात्रि 9 बजे से आयोजित होने वाली भजन संध्या में जोधपुर के गायक पंकज बिंदास भजनों की सरिता प्रवाहित करेंगे।








