उत्थान ग्रुप फाउंडेशन ने अल्प समय में सेवा के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बनाई है…”नर सेवा ही नारायण सेवा है” की भावना फाउंडेशन के डीएनए में है…संस्था के सदस्यों ने आपसी तालमेल और सेवा-भाव से इस संगठन को खड़ा किया है…प्रस्तुत है एक रिपोर्ट-
दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर
9783414079 diliprakhai@gmail.com
सेवा करने का पुण्य किस्मत वालों को मिलता है। समाज में पीड़ित, वंचित, कमजोर और जरूरतमंद की अनदेखी करना नियती हो गई है, मगर कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो ऐसे लोगों के लिए देव पुरुष बनकर खड़े होते हैं। ललित शिवनानी के निर्देशन में चल रहा उत्थान फाउंडेशन भी सेवा के जज्बे को आत्मसात करते हुए काम कर रहा है। कोई साल भर पहले फाउंडेशन की स्थापना हुई, मगर एक साल में सौ कदम संस्था चल चुकी है और यह यात्रा अनवरत जारी है।
स्थापना और प्रेरणा :
उत्थान ग्रुप फाउंडेशन की स्थापना मात्र पिछले वर्ष अगस्त माह में हुई थी। संस्था के प्रमुख ललित शिवनानी बताते हैं कि नर सेवा ही नारायण सेवा की भावना ही हमारी प्रेरणा है और इसी भाव से संस्था शुरू की गई थी। संस्था के सदस्यों ने आपसी तालमेल और सेवा-भाव से इस संगठन को खड़ा किया है।
मूल उद्देश्य और दृष्टिकोण
संस्था का मूल उद्देश्य समाज को सशक्त बनाना है। शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला और बाल अधिकार, पर्यावरण संरक्षण और पशु कल्याण हमारे मुख्य क्षेत्र हैं।
- (a) विभिन्न प्रकार की सामाजिक कल्याण योजनाएं चलाना, जैसे—चिकित्सा सेवा, महिला कल्याण, वृद्धाश्रम, अनाथालय, बेसहारा बच्चों के लिए आश्रय गृह, मानसिक और शारीरिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार आदि।
- (b) स्वास्थ्य क्लब, एम्बुलेंस, फिजियोथेरेपी केंद्र और स्वास्थ्य से संबंधित उपकरणों का विकास, संचालन, प्रबंधन करना।
- विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी जन–जन तक पहुंचाने के लिए जागरूकता कैम्प्स आयोजित करना।
- विभिन्न निःशुल्क सरकारी योजनाओं के सही संचालन में सरकारी एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करना।
- (c) गरीबों के लिए आश्रय गृह एवं बाल कल्याण केंद्र तथा अन्य समान संस्थानों की स्थापना एवं संचालन।
- (e) बीमार व्यक्तियों की सहायता करना, जिनमें सिलिकोसिस, एचआईवी, कुष्ठरोग, यौन संचारित रोग, क्षयरोग, मानसिक रोग आदि से पीड़ित लोग शामिल हों।
- (f) सूक्ष्म व लघु उद्योगों एवं कारीगरों के व्यवसाय की रक्षा व प्रोत्साहन हेतु उनके कला व कौशल को मंच उपलब्ध कराना।
- (g) सड़क सुरक्षा, रक्तदान एवं वित्तीय जागरूकता हेतु अभियान चलाना।
- (h) पशुओं के लिए भोजन एवं आश्रय प्रदान करना।
- (L) चिकित्सा शिविर, संगोष्ठी, जन–बैठक, प्रदर्शनी, प्रशिक्षण एवं कार्यशालाओं का आयोजन करना।
- (m) वायु प्रदूषण कम करने और हरित पर्यावरण हेतु जनजागरण व वृक्षारोपण अभियान।
- (n) पुस्तकालय एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना एवं संचालन।
- (o) मुख्यतः महिला कल्याण एवं शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करना।
- (r) जरूरतमंद व्यक्तियों विशेषकर महिला, बच्चे और दिव्यांगों का सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक एवं मनोवैज्ञानिक पुनर्वास करना।
- (s) जल–संसाधनों का संरक्षण करना और जरूरतमंद लोगों को जल सुविधा उपलब्ध कराना।
- (v) अकाल, भूकंप, बाढ़, अग्निकांड, महामारी आदि प्राकृतिक आपदाओं में पीड़ितों को राहत एवं सहायता उपलब्ध कराना तथा राहत कार्यों में लगी संस्थाओं/व्यक्तियों को सहयोग।
अब तक की प्रमुख गतिविधियां
पशु सेवा
- बंदरों को ताजे फल वितरण।
- पहाड़ियों में भूखे कुत्तों को भोजन पहुँचाया।
- गौधन को विभिन्न स्थानों पर चारा वितरित किया।
- घायल और आवारा पशुओं के लिए सहायता।
बाल कल्याण एवं सामाजिक कार्यक्रम
- कच्ची बस्ती के बच्चों के साथ जन्माष्टमी उत्सव, पोशाक और भोजन वितरण।
- नवरात्रि पर 151
- कन्याओं का पूजन व उपहार।
सुरक्षा और स्वास्थ्य
- बाबा रामदेव मेले के जातरुओं के वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाना।
- शहर में डेंगू–मलेरिया से बचाव हेतु घर–घर फॉगिंग।
- शहर के विभिन्न थानों में फॉगिंग।
- निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, पोषण व मानसिक स्वास्थ्य परामर्श।
पर्यावरण और सामाजिक समरसता
- पौधरोपण और प्लास्टिक मुक्त अभियान।
- वृद्धाश्रम व अनाथालय में सहयोग।
- गरीब और जरूरतमंद परिवारों के साथ समय बिताना और सहयोग करना।
- दीपावली पर कच्ची बस्ती के परिवारों तक दीप, मिठाई और आतिशबाजी पहुंचाना।
भविष्य की योजनाएं
“सेवा केवल सहयोग नहीं, बल्कि यह संदेश है कि कोई अकेला नहीं है।” इसी भावना को लेकर शहर की अन्य NGO के साथ मिलकर संस्था भविष्य में निम्न कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है :
- गरीब बच्चों के लिए निःशुल्क ट्यूशन सेंटर और छात्रवृत्ति।
- महिला साक्षरता अभियान एवं स्वरोजगार प्रशिक्षण (सिलाई, कढ़ाई, कंप्यूटर स्किल)।
- घरेलू हिंसा पीड़ित महिलाओं व दिव्यांगों के लिए सहायता सेवाएं।
संस्था की शक्ति
हमारी संस्था की असली शक्ति इसके सदस्य और स्वयंसेवक हैं।
सभी विभिन्न पृष्ठभूमि से हैं लेकिन यहां मिलकर वालंटियर की तरह काम करते हैं।
उनका समर्पण ही उत्थान ग्रुप फाउंडेशन को आगे बढ़ा रहा है।
मुख्य कार्यकारिणी एवं महिला विंग
मुख्य कार्यकारिणी:
ललित शिवनानी, राजपाल सिंह, सौरभ करवा, कमल शर्मा, मदन सिंह, कुंदन सिंह, महेश मंत्री, चंद्रेश टाक, मनोहर सिंह, दीवान सिंह, मधुर टाटिया, दिनेश दवे, श्रवण ओझा, किशोर श्रीमाली, भेरूलाल।
महिला विंग:
खुशी आसेरी, चेल्सी सिंह, निशा शर्मा, कुसुम, चारु, अनीता, चूकि बर्मन आदि।
सभी सदस्यों का यही मानना है कि—
“जब दिलों में सेवा का भाव हो, तो छोटे कदम भी समाज में बड़ा बदलाव ला सकते हैं।”
संस्था से जुड़ने के लिए यहां संपर्क करें :
संस्था को आर्थिक सहयोग हेतु:

राजपाल से संपर्क करें: 9928351237
Email: utthangroupfoundation@gmail.com








