Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 9:01 am

Sunday, October 18, 2026, 9:01 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

बड़ी खाटू स्टेशन पर जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला ट्रेन का बुधवार से ठहराव

-आवागमन में होगा दो मिनट का ठहराव
-गुरुवार से दिल्ली सराय रोहिल्ला से जोधपुर आने वाली ट्रेन का ठहराव होगा प्रारंभ

राइजिंग भास्कर. जोधपुर

रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर सुपरफास्ट ट्रेन का उत्तर पश्चिम रेलवे के बड़ी खाटू रेलवे स्टेशन पर ठहराव दिया जा रहा है।

जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि ट्रेन 22481,जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट एक्सप्रेस (प्रतिदिन) जो 10 सितंबर से जोधपुर से शाम 6.30 बजे रवाना होगी, वह बड़ी खाटू रेलवे स्टेशन पर रात्रि 8.44 बजे आगमन व 8.46 बजे प्रस्थान करेगी।

इसी प्रकार वापसी में ट्रेन 22482, दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस जो 10 सितंबर से दिल्ली सराय रोहिल्ला से रात्रि 11 बजे प्रस्थान करेगी। वह अगले दिन सुबह 11 सितंबर से 6.44 बजे बड़ी खाटू स्टेशन आगमन व 6.46 बजे प्रस्थान करेगी।

ट्रेन का बड़ी खाटू स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जा रहा है। जिससे यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और इस ठहराव के कारण ट्रेन के अन्य स्टेशनों पर संचालन समय व ठहराव में कोई परिवर्तन किया गया है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor