पंकज जांगिड़. जोधपुर
फैमिली कोर्ट-1 में न्यायाधीश सतीश चंद्र गोदारा के उदयपुर स्थित एसीबी कोर्ट में स्थानांतरण होने पर निजी परिसर में विदाई एवं स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर न्यायालय के कर्मचारियों ने सतीश चंद्र गोदारा को माला व साफा पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी।
समारोह में वक्ताओं ने गोदारा के कार्यकाल को सराहनीय बताते हुए उनके सरल व्यवहार, न्यायिक कार्यशैली और कर्मचारियों के प्रति सहयोगात्मक दृष्टिकोण की प्रशंसा की। कर्मचारियों ने उनके नए दायित्व के लिए उनको शुभकामनाएं भी दीं। वहीं फैमिली कोर्ट-1 में पदस्थापित हुए न्यायाधीश तनसिंह चारण का स्वागत भी किया गया।
कर्मचारियों ने माला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर न्यायालय के निजी सहायक शैलेश व्यास, रीडर राजेश व्यास, लेखाकार सीमा तंवर, लिपिक निकिता आसेरी, लिपिक नाथू सैन व सहायक कर्मचारी नरपत सिंह गौड़ सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने नवपदस्थापित न्यायाधीश के साथ न्यायालय के सुचारू संचालन और बेहतर कार्य संस्कृति के लिए सहयोग का भरोसा जताया।




