Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 1:33 am

Thursday, July 9, 2026, 1:33 am

गर्म हवा के झोंके

गीत: अनिल भारद्वाज गर्म हवा के झोंके आग उगलती दोपहरी ये अंगारे सा दिन, कब आषाढ़ घन गरजेंगे कब बरसेगा सावन। प्यासे अधर नदी झरनों के, कंठ कुओं के सूखे, दिन भर के दुबके नीड़ों में, पंछी सोऐं भूखे। प्रातः से ही तपन तपस्विन करने लगी हवन, कब मेघों का बिजुरियों से होगा मधुर मिलन। … Read more

श्री इच्छापू्र्ण बालाजी मंदिर में हुआ सुंदरकांड पाठ व 51 किलो मिश्रित प्रसाद का लगाया भोग

पंकज जांगिड़. जोधपुर  रातानाडा, शिव रोड, श्रीराम चौराहा स्थित श्री इच्छापू्र्ण बालाजी मंदिर में अधिक (पुरुषोत्तम) मास के अवसर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ व बालाजी को 51 किलो मिश्रित प्रसाद जिसमें मालपुआ, आम व केले का भोग लगाया गया। कार्यक्रम संयोजक व मंदिर सेविका कमला सोलंकी ने बताया कि मंदिर को आकर्षक फूलमंडली … Read more

रातानाडा श्रीकृष्ण मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा आयोजन में शामिल हुए क्रिकेटर रवि विश्नोई

पंकज जांगिड़. जोधपुर  सनातन के प्रति युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से रातानाडा स्थित श्री कृष्ण मंदिर में हर मंगलवार को सामूहिक हनुमान चालीसा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें इस बार भारतीय क्रिकेटर रवि बिश्नोई भी शामिल हुए और भगवान के दर्शन लाभ के साथ महाआरती का लाभ लिया। मंदिर पुजारी हरिभाई … Read more

फैमिली कोर्ट-1 में विदाई एवं स्वागत समारोह आयोजित

पंकज जांगिड़. जोधपुर  फैमिली कोर्ट-1 में न्यायाधीश सतीश चंद्र गोदारा के उदयपुर स्थित एसीबी कोर्ट में स्थानांतरण होने पर निजी परिसर में विदाई एवं स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर न्यायालय के कर्मचारियों ने सतीश चंद्र गोदारा को माला व साफा पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी। समारोह में वक्ताओं … Read more

एम.सी.पी.आई.यू.ने किया महंगाई, बेरोजगारी को लेकर प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला फूंका

राखी पुरोहित. जोधपुर भारत की मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी यूनाइटेड के केन्द्रीय नेतृत्व के आ‌ह्वान पर पार्टी की जोधपुर जिला कमेटी ने महंगाई, बेरोगारी, श्रम कानूनों में श्रमिक विरोधी संशोधन, धार्मिक उन्माद, शिक्षा में हो रहे निरंतर घोटालों के विरोध में सोजती गेट के बाहर स्थित यूनियन मैदान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों … Read more

53,750 पदों वाली फोर्थ ग्रेड भर्ती में “वेटिंग नियम” नहीं लागू करना क्या बेरोजगारों के साथ अन्याय?

राजस्थान की सबसे बड़ी भर्ती पर बड़ा सवाल — लाखों खर्च, लाखों अभ्यर्थी, फिर भी हजारों पद खाली होने का खतरा दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर 9783414079 diliprakhai@gmail.com राजस्थान में 53,750 पदों पर चल रही फोर्थ ग्रेड कर्मचारी भर्ती अब केवल एक भर्ती नहीं, बल्कि लाखों बेरोजगार युवाओं की उम्मीद, संघर्ष और भविष्य का प्रतीक बन … Read more