Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 10:09 am

Sunday, August 23, 2026, 10:09 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

रातानाडा श्रीकृष्ण मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा आयोजन में शामिल हुए क्रिकेटर रवि विश्नोई

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

सनातन के प्रति युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से रातानाडा स्थित श्री कृष्ण मंदिर में हर मंगलवार को सामूहिक हनुमान चालीसा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें इस बार भारतीय क्रिकेटर रवि बिश्नोई भी शामिल हुए और भगवान के दर्शन लाभ के साथ महाआरती का लाभ लिया।

मंदिर पुजारी हरिभाई गोस्वामी ने बताया कि युवा पीढ़ी धर्म से विमुख नहीं है, बल्कि धर्म को देखने और समझने का उनका नजरिया बदल गया है। धर्म को उनके जीवन की समस्याओं के समाधान और सकारात्मक ऊर्जा के रूप में प्रस्तुत करने की विचार धारा जागृत करने हेतु युवा पीढ़ी को साथ लेकर मंदिर में अनेक आयोजन किए जाते है। मंदिर के सभी ट्रस्टीगण और महिला मण्डल ने रवि बिश्नोई का तिलक लगाकर, मोली बांधकर और माला पहनाकर स्वागत-सत्कार किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor