Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 10:29 am

Sunday, October 18, 2026, 10:29 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

राजस्थान के सबसे बड़े पक्षी चिकित्सालय का 6 जुलाई को होगा लोकार्पण

राखी पुरोहित. जोधपुर 

जीव दया और अहिंसा को समर्पित गज शुश्रुषा ट्रस्ट द्वारा संचालित आराध्यम परिसर में राजस्थान का सबसे बड़ा पक्षी चिकित्सालय बनकर तैयार है।
ट्रस्ट द्वारा 54 बीघा भूमि पर श्री जीवराज सिंह गोगादेव दिवाकर गौशाला के निकट इस भव्य पक्षी चिकित्सालय का निर्माण किया गया है।

ट्रस्ट की सचिव पायल चोपड़ा ने बताया कि इस अत्याधुनिक चिकित्सालय का लोकार्पण 6 जुलाई 2026 को किया जाएगा। पायल चोपड़ा ने कहा, “अब तक ट्रस्ट के पक्षी चिकित्सालय में 500 से अधिक घायल पक्षियों का उपचार कर उन्हें नया जीवन दिया जा चुका है।

नए भव्य चिकित्सालय के शुरू होने से उपचार क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी। इससे घायल एवं बीमार पक्षियों को त्वरित और बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।”उन्होंने बताया कि चिकित्सालय में आधुनिक सर्जिकल सुविधा, आईसीयू, रिकवरी वार्ड एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उपलब्ध होगी। ट्रस्ट का उद्देश्य जीव दया, अहिंसा और मानवता के मूल्यों को साकार करना है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor