DFFT योजना के तहत चयनित अधिकारियों को प्रतिष्ठित विदेशी विश्वविद्यालयों और संस्थानों में प्रशिक्षण
दिलीप कुमार पुरोहित. नई दिल्ली
9783414079 diliprakhai@gmail.com
केंद्र सरकार की Domestic Funding of Foreign Training (DFFT) योजना सरकारी अधिकारियों को विदेशी संस्थानों में प्रशिक्षण देकर प्रशासनिक दक्षता और वैश्विक कार्यप्रणाली से परिचित कराती है।
प्रमुख तथ्य :
- लंबी अवधि: 6 से 12 माह के अध्ययन कार्यक्रम।
- अल्प अवधि: 6 माह तक के व्यावसायिक प्रशिक्षण।
- आंशिक सहायता: 6 माह से अधिक के स्व-अर्जित विदेशी अध्ययन में आर्थिक सहयोग।
- पात्रता: IAS, CSS, SCS सहित IPS, IFoS व अन्य पात्र ग्रुप-ए अधिकारी।
- चयन नियम: स्वच्छ सेवा रिकॉर्ड जरूरी; प्रशिक्षण बाद 2 से 5 वर्ष तक कूलिंग-ऑफ अवधि लागू।
- प्राथमिकता: महिला, SC/ST और पूर्वोत्तर व जम्मू-कश्मीर जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में कार्यरत अधिकारियों को प्राथमिकता।
- आवेदन: वार्षिक अधिसूचना के अनुसार DFFT पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन।


