Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 8:26 am

Sunday, October 18, 2026, 8:26 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सरकारी अधिकारियों के कौशल विकास का अवसर, विदेश प्रशिक्षण से सीखेंगे वैश्विक प्रशासन के गुर

DFFT योजना के तहत चयनित अधिकारियों को प्रतिष्ठित विदेशी विश्वविद्यालयों और संस्थानों में प्रशिक्षण

दिलीप कुमार पुरोहित. नई दिल्ली

9783414079 diliprakhai@gmail.com

केंद्र सरकार की Domestic Funding of Foreign Training (DFFT) योजना सरकारी अधिकारियों को विदेशी संस्थानों में प्रशिक्षण देकर प्रशासनिक दक्षता और वैश्विक कार्यप्रणाली से परिचित कराती है।

प्रमुख तथ्य :

  • लंबी अवधि: 6 से 12 माह के अध्ययन कार्यक्रम।
  • अल्प अवधि: 6 माह तक के व्यावसायिक प्रशिक्षण।
  • आंशिक सहायता: 6 माह से अधिक के स्व-अर्जित विदेशी अध्ययन में आर्थिक सहयोग।
  • पात्रता: IAS, CSS, SCS सहित IPS, IFoS व अन्य पात्र ग्रुप-ए अधिकारी।
  • चयन नियम: स्वच्छ सेवा रिकॉर्ड जरूरी; प्रशिक्षण बाद 2 से 5 वर्ष तक कूलिंग-ऑफ अवधि लागू।
  • प्राथमिकता: महिला, SC/ST और पूर्वोत्तर व जम्मू-कश्मीर जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में कार्यरत अधिकारियों को प्राथमिकता।
  • आवेदन: वार्षिक अधिसूचना के अनुसार DFFT पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन।
Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor