Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 9:02 am

Sunday, October 18, 2026, 9:02 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

पुलिस उपायुक्त पूर्व को बिना दवा और मशीन के शरीर की जांच के तरीके बताए

राखी पुरोहित. जोधपुर 

जोधपुर पुलिस उपायुक्त ( पूर्व) मनीष कुमार को जन सेवा एवं स्वास्थ्य संस्थान न्यूरोथैरेपी की ओर से एडवोकेट विजय शर्मा और संस्थापक संतूसिंह मेड़तिया ने बिना दवाई और मशीन के शरीर के सभी अंगोंं की जांच व उपाय के तरीके का पत्र सौंपा।

जनसेवा एवं स्वास्थ्य संस्थान जोधपुर के संस्थापक संतू सिंह मेड़तिया (न्यूरो थैरेपिस्ट ) व संस्थान के अध्यक्ष एडवोकेट विजय शर्मा ने जोधपुर पुलिस उपायुक्त (पूर्व) मनीष कुमार आईपीएस से मुलाकात की और  बिना मशीन और बिना दवा के संपूर्ण अंगों की जांच व उसके आसान उपाय की जानकारी दी। संतू सिंह मेड़तिया ने आंखोंं की रोशनी सही करने के लिए नायाब सूत्र बताए।

अंत में संतुलित (DIP) डाइट के बारे में जानकारी दी गई। संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट विजय शर्मा एवं मेड़तिया ने मनीष कुमार को माला दुपट्टा पहना कर का स्वागत किया और हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor