Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 5:20 am

Sunday, August 23, 2026, 5:20 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

मनस्वी क्लब ऑफ़ कायस्थ लेडीज का राखी-तीज मेला उत्साहपूर्वक संपन्न

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर 

मनस्वी क्लब ऑफ़ कायस्थ लेडीज, जोधपुर द्वारा आयोजित राखी-तीज मेला 2026 रविवार को कायस्थ सामुदायिक भवन में हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ क्लब अध्यक्ष मुक्ता माथुर ने बताया राखी तीज मेला घरेलू उद्योग से जुड़ी महिलाओं के लिए सशक्त मंच है,
मेले में बड़ी संख्या में शहरवासियों ने भाग लिया मेले में हस्तनिर्मित राखी रेजिंग राखी लुम्बा राखी कुंदन राखी लहरिया चूड़ी कंगन डिजाइनर ड्राई फ्रूट सत्तू केक राखी पर भेंट किए जाने वाले सुन्दर उपहार गृहसज्जा उत्पाद से सजे स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे,आगंतुकों ने विभिन्न प्रकार के लजीज व्यंजनों का स्वाद लेकर मेले का भरपूर आनंद उठाया।

मेला संयोजिका नीतू माथुर आरती माथुर ने बताया
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मारवाड़ी मनवार की सीईओ श्रीमती निर्मला शेखावत थीं। उन्होंने मेले का अवलोकन करते हुए महिलाओं द्वारा प्रदर्शित रचनात्मकता, उद्यमिता एवं आत्मनिर्भरता की भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनने का अवसर प्रदान करते हैं।

मेले का विशेष आकर्षण आयोजित की गई राखी मेकिंग वर्कशॉप रही। प्रसिद्ध रचनात्मक कलाकार प्रीति रंगा ने उपस्थित महिलाओं को आकर्षक एवं कलात्मक राखियां बनाने का लाइव प्रदर्शन कर विभिन्न तकनीकों की जानकारी दी , वहीं चित्रा माथुर ने ऊन से निर्मित सुंदर एवं आकर्षक राखियों का लाइव डेमो प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित जनों ने अत्यंत रुचि एवं उत्साह के साथ देखा।

कार्यक्रम में क्लब की सदस्य भावना माथुर,मंजरी,डॉ अरुणा रंजीता भटनागर, अनुराधा रश्मि वीना समिता लीना बसंत मनीषा ईशा अदिता विनीता ,निधि,उमा,अमिता, नीलू, योगिता, संगीता शेफाली, बॉबी, बीना पूजा संध्या, निकू, नमिता सपना माला ईशा निशा मीना स्नेहलता मधुलिका ने सक्रिय सहभागिता की कार्यक्रम का संचालन वंदना माथुर ने किया।
मनीषा राय एवं ने सुषमा माथुर सभी आगंतुकों एवं समाज का आभार व्यक्त किया
कार्यक्रम का समापन सौहार्द, उत्साह एवं सामाजिक एकता के संदेश के साथ हुआ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor