Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 9:01 am

Sunday, October 18, 2026, 9:01 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

माँ नागणेच्या माता ट्रस्ट नागाणा द्वारा  साधु-संतों का बहुमान व सम्मान किया जा रहा है

महाराजा गजसिंह के आदेशानुसार हो रहा है बहुमान व सम्मान

सुनील वर्मा. जोधपुर 

महाराजा गजसिंह जी के आदेशानुसार नागणेच्या माता ट्रस्ट नागाणा द्वारा  श्रावण मास में मारवाड़ के प्रसिद्ध व प्रमुख साधु-संतों, जो चौमासा कर रहे हैं, उनका बहुमान व सम्मान किया जा रहा है।भगवान के लिए महाराज के प्रतिनिधि के रूप में कल्याण सिंह राठौड़ ,मेहरानगढ़ म्यूजिक ट्रस्ट के महाराजा मानसी पुस्तक प्रकाश शोध केंद्र के सहायक निदेशक डॉ महेंद्र सिंह तँवर साधु संतों का जाकर बहुमान व सम्मान कर रहे हैं ।

अब तक इन साधु-संतों का हुआ बहुमान व सम्मान

महाराजा गजसिंह जी के प्रतिनिधि कल्याणसिंह मेडतियाँ ने बताया कि सैनाचार्य अचलानन्द गिरी महाराज बाबा रामदेव मन्दिर राईका बाग, पालासनी मठ के कैलाशनाथ महाराज, बाला सती माता मन्दिर जोधपुर, शेरगढ़, बालेसर मठ, सेणीजी धाम जुड़ीया व हरीओम महाराज तेखला धाम जिंजनियाली का चौसरा, शॉल, श्रीफल व भेंट प्रदान कर अब तक सम्मान किया गया।

इन संतों का अब होगा बहुमान व सम्मान

महाराजा गजसिंह के प्रतिनिधि कल्याण सिंह राठौड ने बताया कि अब ओंकार भारती महाराज परेऊ, श्री राणी भटियाणी मंदिर जसोल, नारायण भारती महाराज वरिया भगजी (मेवा नगर), विष्णु भारती महाराज सिणली जागीर (जसोल), ब्रह्मर्षि तुलछाराम महाराज गादीपति आसोतरा, नृत्यगोपाल राम महाराज गादीपति गढ़ सिवाना, राज भारती महाराज धुम्बड़ा, देवपुरी महाराज धाणदा, गंगानाथ महाराज गादीपति

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor