Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 2:07 pm

Sunday, August 23, 2026, 2:07 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

आठ मील महिला मित्र मंडली ने मनाया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

आठ मील बारली मंडावत बाणमाता मंदिर में आठ मील महिला मित्र मंडली द्वारा श्री कृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धापूर्वक व हर्षोल्लास से मनाया गया।

मंडली की अध्यक्ष पुष्पा गहलोत ने बताया कि उनकी सखियों ने भगवान श्री कृष्ण का पीले वस्त्र पहनाकर मनोरम श्रृंगार किया। मंदिर को हरित पुष्पों, फूलमंडली व विशेष रोशनी से सजाया गया। इस दौरान महिलाओं ने भजन कीर्तन कर श्री कृष्ण भक्ति से ओत-प्रोत भजनों व श्री कृष्ण जन्म पर बधाई गीत गाकर भगवान श्री कृष्ण का ढोल थाली बजाकर अभिवादन व नृत्य किया और बधाईयां बांटी। सभी ने पंचामृत का प्रसाद ग्रहण कर उपवास का पारणा किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor