Explore

Search

Wednesday, August 26, 2026, 12:18 am

Wednesday, August 26, 2026, 12:18 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

समाज कल्याण सप्ताह के तृतीय दिवस को अपराधी सुधार दिवस के रूप में मनाया गया

बंदी सुधरकर समाज में पुनर्स्थापित हो सके तभी इस कार्यक्रम की सार्थकता होगी सिद्ध : संयुक्त निदेशक
राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की तरफ से 1 से 7 अक्टूबर तक समाज कल्याण सप्ताह  मनाया जा रहा है। समाज कल्याण सप्ताह के तहत गुरुवार को अपराधी सुधार दिवस के रूप में मनाया गया। अपराधी सुधार दिवस का आयोजन केंद्रीय कारागृह जोधपुर के सभागार में किया गया। इस कार्यक्रम में  राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य डॉ. धनपत गुर्जर सदस्य,  बाल कल्याण समिति जोधपुर के अध्यक्ष विक्रम चेतन सरगरा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की संयुक्त निदेशक मनमीत कौर, जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी रमेश चन्द्र पंवार प्रशासनिक अधिकारी जानकी दास चौहान रालसा सदस्य महावीर कांकरिया, अधिवक्ता विजय शर्मा, किशोर न्याय बोर्ड जोधपुर सदस्य माधो सिंह, पीएलवी योगेश लोहिया, सिद्धार्थ बाल निकेतन संचालक मनोहर लाल मेघवाल, सामाजिक कार्यकर्ता सुशील चौधरी, अधिवक्ता प्रवीण भाटी, करणाराम, जेलर हडमत सिंह, जेलर श्रीमती कविता बिश्नोई, मुख्य जेल प्रहरी मुकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में बंदी उपस्थिति रहे।
इस अवसर पर जिला परिवीक्षा अधिकारी द्वारा बंदियों के कल्याण एवं समाज में पुनर्स्थापना हेतु चलाई जा रही राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। संयुक्त निदेशक श्रीमती मनमीत कौर ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जिला प्रशासन, न्याय विभाग, जेल प्रशासन एवं बंदियों के बीच एक कड़ी का काम करता है ताकि बंदी सुधरकर समाज में पुनर्स्थापित हो सकें। तभी इस कार्यक्रम की सार्थकता सिद्ध होगी।
जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष विक्रम चेतन सरगरा ने बताया की मनुष्य गलतियों का पुतला हैं। राजस्थान बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य डॉ. धनपत गुर्जर ने बताया कि अतीत में की गई गलतियों को जीवन में दुबारा न दोहराना ही सही मायने में सुधार हैं। वहीं, अधिवक्ता विजय शर्मा ने वृक्षारोपण करने का आव्हान किया। इसी प्रकार महावीर कांकरिया सदस्य रालसा ने ध्यान द्वारा क्षमा याचना से जीवन के बदलाव करने की बात कही। वहीं, पीएलवी योगेश लोहिया ने बंदियों के समाज में पुनर्स्थापना पर जोर दिया। इस अवसर पर श्री जानकी दास चौहान द्वारा बंदियों की विभिन्न आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए सामग्री उपलब्ध करवाने का भरोसा दिलाया। वहीं, सिद्धार्थ बाल निकेतन के मनोहर लाल मेघवाल द्वारा बंदियों के लिए पचास योगा मैट्स  उपलब्ध करवाए गए। कार्यक्रम में आए अथितियों का स्वागत जेलर हड़मत सिंह द्वारा किया गया तथा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन जेलर कविता बिश्नोई द्वारा किया गया।
Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor

advertisement
TECHNOLOGY
Voting Poll
[democracy id="1"]