Explore

Search

Wednesday, August 26, 2026, 12:18 am

Wednesday, August 26, 2026, 12:18 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

बोरुंदा में शनिवार को सुबह 7 से 11:30 बजे तक बिजली कटौती होगी

सोहनलाल वैष्णव. बोरुन्दा (जोधपुर)

बोरुंदा कस्बे के 132 केवी जीएसएस से निकलने वाले सभी विद्युत फीडर शनिवार को सवेरे 7:00 से दोपहर 11:30 तक साढ़े चार घंटे विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड बोरुंदा के सहायक अभियंता राजेश देवड़ा ने बताया कि 220 केवी जीएसएस बिलाड़ा पर शनिवार सुबह 7:00 से 11:30 तक मरम्मत व रख रखाव का कार्य किया जाएगा। जिसके कारण 132 केवी जीएसएस बोरुंदा से निकलने वाले 33 केवी फीडर बोरुंदा, हरियाढाना, खवासपुरा, घोडावट, संबाड़ीया, रणसीगांव, खेजड़ला, सोवनिया, गढ़सुरिया, पटेलनगर, मुरकासनी, आनावास, चिरढाणी, रुणकिया, चौकड़ी कला, चौकड़ी खुर्द, माडपुरिया, रामपुरिया व भगासनी सहित सभी फिडरों की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor

advertisement
TECHNOLOGY
Voting Poll
[democracy id="1"]