Explore

Search

Friday, July 10, 2026, 12:32 pm

Friday, July 10, 2026, 12:32 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

बाड़मेर-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन समय में 15 अक्टूबर से संशोधन

-ट्रेन 14896,बाड़मेर-जोधपुर एक्सप्रेस बाड़मेर से दोपहर 12 की जगह सुबह 10 बजे चलने लगेगी
-सवा तीन बजे जोधपुर पहुंचने के बाद जयपुर और अन्य प्रमुख ट्रेनों से होगी कनेक्टिविटी
-रास्ते के सभी 21 स्टेशनों से ट्रेन के संचालन की समय सारणी जारी

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर 

रेलवे ने यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए बाड़मेर से चलकर जोधपुर आने वाली ट्रेन के संचालन समय में व्यापक परिवर्तन करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 15 अक्टूबर से बाड़मेर से दोपहर 12 की जगह सुबह 10 बजे चलना प्रारंभ हो जाएगी।

डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि बेहतर गतिशीलता और यात्री सुविधा को देखते हुए ट्रेन 14896,बाड़मेर-जोधपुर एक्सप्रेस (प्रतिदिन) के बाड़मेर से जोधपुर स्टेशनों के बीच संचालन समय में परिवर्तन किया जा रहा है जो 15 अक्टूबर से प्रभावी होगा। जिससे ट्रेन के मार्ग के 21 स्टेशनों से संचालन समय में परिवर्तन हो जाएगा।

रेलवे द्वारा इस ट्रेन की जारी नई समय सारिणी के अनुसार ट्रेन बाड़मेर से दोपहर 12 बजे के स्थान पर सुबह 10 बजे रवाना होकर अपराह्न सवा तीन बजे जोधपुर पहुंच जाएगी।

ट्रेन संशोधित समय सारिणी के अनुसार बाड़मेर से प्रतिदिन सुबह 10 बजे प्रस्थान कर उत्तरलाई 10.10 बजे आगमन व 10.12 बजे प्रस्थान, कवास 10.23 बजे आगमन व 10.24 बजे प्रस्थान, बनिया सांडा धोरा 10.35 बजे आगमन व 10.36 बजे प्रस्थान, बायतु 10.46 बजे आगमन व 10.48 बजे प्रस्थान, भीमरलाई 11 बजे आगमन कर 11.01 बजे प्रस्थान और गोल 11.12 बजे आगमन कर 11.13 बजे प्रस्थान करेगी।

इसी तरह ट्रेन तिलवाड़ा स्टेशन पर 11.24 बजे आगमन व 11.25 बजे प्रस्थान, खेड़ टेम्पल 11.32 बजे आगमन व 11.33 बजे प्रस्थान,बालोतरा 11.40 बजे आगमन व 11.45 बजे प्रस्थान, जानियाना 11.59 बजे आगमन व 12 बजे प्रस्थान, पारलू 12.09 बजे आगमन व 12.10 बजे प्रस्थान और समदड़ी स्टेशन पर 12.20 बजे आगमन कर पांच मिनट ठहराव के बाद 12.25 बजे प्रस्थान करेगी।

इसी तरह ट्रेन अजीत 12.35 बजे आगमन व 12.36 बजे प्रस्थान, महेश नगर हाल्ट 12.43 बजे आगमन व 12.44 बजे प्रस्थान, धुंधाड़ा 12.53 बजे आगमन व 12.55 बजे प्रस्थान, दूदिया 1.05 बजे आगमन व 1.06 बजे प्रस्थान, सतलाना 1.13 बजे आगमन व 1.14 बजे प्रस्थान और लूनी जंक्शन स्टेशन पर 1.50 बजे आगमन कर 1.53 बजे प्रस्थान करेगी।

डीआरएम ने बताया कि ट्रेन हनवंत स्टेशन पर 2.03 बजे आगमन व 2.04 बजे प्रस्थान, सालावास 2.12 बजे आगमन कर 2.13 प्रस्थान, बासनी 2.20 बजे आगमन कर 2.22 बजे प्रस्थान, भगत की कोठी 2.30 बजे आगमन व 2.32 बजे प्रस्थान कर दोपहर 3.15 बने जोधपुर पहुंच जाएगी।

अन्य प्रमुख ट्रेनों से मिलेगी कनेक्टिविटी

जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा के अनुसार ट्रेन 14896,बाड़मेर-जोधपुर एक्सप्रेस के संचालन समय में परिवर्तन के पश्चात यात्रियों को जोधपुर से जयपुर इंटरसिटी तथा भगत की कोठी से चलने वाली लंबी दूरी की साप्ताहिक ट्रेनों से सीधी कनेक्टिविटी मिल सकेगी जिससे उनका सफर आसान होगा। ट्रेन के ठहराव के स्टेशनों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor