Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 10:19 am

Thursday, July 9, 2026, 10:19 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

14 अक्टूबर को जोधपुर शहर के समस्त फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों मे जलापूूर्ति बन्द रहेगी

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर
जोधपुर शहर के फिल्टर प्लांट, पम्प हाउस, पाइप लाइनों के अति आवश्यक रख रखाव व सफाई के लिए 14 अक्टूबर को जोधपुर शहर के समस्त फिल्टर हाउस के सभी क्षेत्रों में जलापूर्ति बन्द रहेगी।
जोधपुर शहर के कायलाना, चौपासनी व सुरपुरा फिल्टर हाउस से संबन्धित सभी क्षेत्रों में 14 अक्टूबर को होने वाली जलापूर्ति 15 अक्टूबर को तथा 15 अक्टूबर को होने वाली जलापूर्ति 16 अक्टूबर को की जावेगी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नगर वृत्त जोधपुर के अधीक्षण अभियंता मनोज भवण ने बताया कि झालामण्ड एव तख्तसागर फिल्टर हाउस से जुडे क्षेत्र सरस्वती नगर एवं कुडी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों एवं पाल बाइपास, शिल्पग्राम के आस पास क्षेत्रो में 14 अक्टूबर को सुबह 10ः00 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रूप से होगी तथा इन क्षेत्रों में 15 अक्टूबर को की जाने वाली जलापूर्ति 16 अक्टूबर को एवं 16 अक्टूबर को की जाने वाली जलापूर्ति 17 अक्टूबर को होगी।
Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor