Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 1:03 pm

Sunday, August 23, 2026, 1:03 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सिद्धार्थ डांडिया महोत्सव में जमकर थिरके शहरवासी

शिव वर्मा. जोधपुर

विनोद ग्रुप ऑफ कंपनीज की ओर से 5 दिवसीय डांडिया महोत्सव जारी है। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक विनोद ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन विनोद सिंघवी एवं सिद्धार्थ सिंघवी ने बताया कि शहर के सबसे भव्य 5 दिवसीय डांडिया महोत्सव के लगातर तीसरे दिन भी शहरवासियों का प्यार मिला। कार्यक्रम में जोधपुरवासियों का बहुत सहयोग मिल रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत माताजी के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुई। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागी गरबा की पारंपरिक वेशभूषा में नजर आये।

संयोजक भूपेंद्र डांगी ने बताया कि दिल्ली की फेमस फिमेल डीजे आर्टिस्ट डीजे नोमिता की डांडिया बीट्स का जादू चौथे दिन भी सिर चढ के बोला। डीजे नोमिता ने टिमली गरबा, हैं श्याम रे, रंगीलो म्हारो ढोलना समेत गुजराती, राजस्थानी, बॉलीवुड समेत एक से बढकर एक डांडिया बीट्स पर अपनी प्रस्तुतियां दी।

कार्यक्रम में प्रतिभागियों को बेस्ट ड्रेस, बेस्ट डांस, बेस्ट किड्स, बेस्ट कपल के उपहार दिये। कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध हास्य कलाकार व एंकर अरुणसिंह चौहान एवं पीयूष गौड ने किया। कार्यक्रम के अंतिम दिन कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियो के 5 दिनों के पेड पासेस के कूपन को मिलाकर लक्की ड्रॉ के माध्यम से 1 से 1.5 लाख रुपए के उपहार शुभम के. मार्ट्स एवं अनूपम एजेन्सी द्वारा दिये जायेेंगे। कार्यक्रम के मुख्य सहयोगी बॉबी टेंट हाउस एवं अन्य सहयोगी उत्कर्ष क्लासेज, फॉर्च्यून ग्रुप एवं सूर्या नमकीन हैं। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पूर्व सांसद जसवंतसिंह विश्नोई, शहर विधायक अतुल भंसाली, उत्कर्ष क्लासेज के निर्मल गहलोत, महेन्द्र मेघवाल, बोकलेश बोहरा, मनोज गहलोत, वरूण धनाडिया, मुकेश लोढा, मनीष लोढा समेत अतिथि मौजूद रहे। सुनीता सिंघवी, सुनील सिंघवी, मनीष मेहता, नेहा सिंघवी, राधे अरोडा ने अतिथियो का स्वागत किया। इस दौरान सुनील, मुकेश चौहान, गजेन्द्र दहिया, जितेन्द्र सिंघवी, राजू राणा, महावीर सागर, खेमाराम, मालाराम, जसाराम आदि का सहयोग रहा।

क्या कहते हैं आयोजक,

सिद्धार्थ डांडिया महोत्सव का आयोजन पिछले 9-10 वर्षों से किया जा रहा हैं, इस वर्ष भी ये 5 दिवसीय आयोजन किया जा रहा हैे, जिसमें शहरवासियों का खूब प्यार एवं सहयोग मिल रहा है। सभी के प्यार से आगे भी ऐसे आयोजन किये जाते रहेंगे।

-विनोद सिंघवी, चेयरमैन विनोद ग्रुप ऑफ कम्पनीज

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor