Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 12:22 pm

Sunday, August 23, 2026, 12:22 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

स्पेशल रेलसेवा का संचालन

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर 

रेलवे द्वारा आगामी दीपावली पर्व में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु सर एम. विश्वेश्वरया टर्मिनल बैंगलुरू-भगत की कोठी (जोधपुर)-सर एम. विश्वेश्वरया टर्मिनल (02 ट्रिप) साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के अनुसार गाडी संख्या 06587, सर एम. विश्वेश्वरया टर्मिनल बैंगलुरू-भगत की कोठी (जोधपुर) स्पेशल रेलसेवा दिनांक 25.10.24 व 30.10.24 को (02 ट्रिप) सर एम. विश्वेश्वरया टर्मिनल बैंगलुरू से शुक्रवार व बुधवार को 17.45 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 12.45 भगत की कोठी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 06588, भगत की कोठी (जोधपुर)-सर एम. विश्वेश्वरया बैंगलुरू स्पेशल रेलसेवा दिनांक 28.10.24 व 02.11.24 को (02 ट्रिप) भगत की कोठी से सोमवार व शनिवार को 05.00 बजे रवाना होकर दूसरे दिन 23.30 बजे सर एम. विश्वेश्वरया बैंगलुरू पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में बनसवाडि, तूमकूर, अरसीकेरे, बीरूर, दावणगेरे, हरीहर, हावेरी, हुबली, धारवाड, लोंडा, बेलगावि, घटप्रभा, मिरज, सांगली, सतारा, पुणे, लोणावला, कल्याण, वसई रोड, वापी, सूरत, वडोदरा, अहमदाबाद, महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, पिंडवाडा, जवाईबांध, फालना, मारवाड जं., पाली मारवाड व लूनी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 04 सैकण्ड एसी, 15 थर्ड एसी, 02 पॉवरकार डिब्बो सहित कुल 21 डिब्बे होगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor