Explore

Search

Saturday, August 29, 2026, 4:12 am

Saturday, August 29, 2026, 4:12 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

अवैध शराब सहित एक गिरफ्तार

-जिला ग्रामीण पुलिस की कार्रवाई

राइजिंग भास्कर डाॅट कॉम. जोधपुर

जिला ग्रामीण पुलिस ने अवैध शराब सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस थाना आसोप द्वारा सरहद पालडी राणावता से 27 जुलाई को को आरोपी गोपालराम पुत्र किसनाराम मेघवाल उम्र 20 साल निवासी मगेरिया पुलिस थाना आसोप जिला जोधपुर को अवैध शराब सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

पुलिस मुख्यालय जयपुर राजस्थान के राज्यभर में मादक पदार्थ व अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पर जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के सभी थानाधिकारियो तथा वृताधिकारियों को इसके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए मादक पदार्थ के तस्करों को धरपक्कड़ के निर्देश दिए थे। इसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण नवाब खां के सुपरविजन में एवं प्रेम कुमार वृताधिकारी वृत भोपालगढ़ के निर्देशन में देवाराम गोदारा थानाधिकारी पुलिस थाना आसोप मय जाब्ता द्वारा सरहद पालडी राणावता से आरोपी गोपालराम पुत्र किसनाराम मेघवाल उम्र 20 साल निवासी मगेरिया पुलिस थाना आसोप जिला जोधपुर को देसी शराब के 40 पव्वो सहित गिरफ्तार किया है। अवैध शराब के खरीद फरोख्त के सम्बन्ध में आरोपी गोपालराम से गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है। उक्त आरोपी को गिरफ्तार करने में मुख्य भूमिका निभाने वाले देवाराम गोदारा उनि. थानाधिकारी पुलिस थाना आसोप, दिनेश ईनाणिया, कमल किशोर, श्रवण ईनाणिया को जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor