Explore

Search

Monday, July 13, 2026, 4:14 pm

Monday, July 13, 2026, 4:14 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

कन्या जन्मोत्सव पर एक शाम पशुपतिनाथ महादेव के नाम” संकीर्तन 31 जुलाई को

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर

कन्या जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में एवं पुरुषोत्तम (अधिक) और श्रावण मास के चलते जालोरी गेट, घांचियों का बास स्थित श्री पीपलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में 31 जुलाई, सोमवार को दोपहर 2 बजे से “एक शाम पशुपतिनाथ महादेव के नाम” संकीर्त्तन का आयोजन होगा।

आयोजक सोनिया-मुकेश पंवार ने बताया कि उनकी शादी के बाद संतानोत्पत्ति नहीं हुई। सभी उपचार असफल रहे तो उन्होंने “शिवमहापुराण कथा” के दौरान पशुपतिनाथ महादेव की महिमा सुनी जिससे प्रेरित होकर उन्होंने पांच व्रत रखे और महादेव की कृपा से तीन माह पूर्व कन्या “गौरांशी” का जन्म हुआ। कन्या जन्मोत्सव की खुशी में आयोजित संकीर्त्तन में भजन गायक पंकज जांगिड़ एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी तथा भगवान शिव, श्री राम, श्री कृष्ण सहित देवी-देवताओं की आराधना व गुणगान किया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक फूलमंडली से सजाया जाएगा और देव प्रतिमाओं का मनोरम श्रृंगार किया जाएगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor