Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 4:05 am

Sunday, August 23, 2026, 4:05 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

नि:शुल्क नेत्र जाँच एवं परामर्श शिविर में 500 लोगों ने जाँच करवाई

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर

गुलामने अशरफ वैलफेयर सोसायटी व डॉ. कामदार आई हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान नि:शुल्क नेत्र जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन अशरफी चौक, राजमहल स्कूल पास, गुलाब सागर रोड, जोधपुर पर किया गया। शिविर में 500 से अधिक लोगों ने आँखों जाँच करवाई।
सोसायटी के सचिव अशरफ हुसैन ने बताया की चेयरमेन मौलाना सैय्यद नूर मिया अशरफी की सरपरसती में गुलामने अशरफ वैलफेयर सोसायटी व डॉ. कामदार आई हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान अशरफी चौक, राजमहल स्कूल के पास गुलाब सागर रोड पर नि:शुल्क नेत्र जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. कामदार आई हॉस्पिटल की टीम से सीनियर ऑप्टिमेट्रीश शानू नागदा और सीनियर ऑप्टिमेट्रीश मोहम्मद दानिश और नावेद खान ने अपनी सेवाएं प्रदान की। उपाध्यक्ष मुख्तार अनीस ने जानकारी देते हबताया नि:शुल्क नैत्र जांच एवं परामर्श शिविर में करीब 300 से अधिक आई फ्लू के मरीजों जाँच कर नि:शुल्क दवाईयां मुहैया करवाई गई। शिविर में 200 से अधिक मरीजों को आँखों की सामान्य जाँच मशीन द्वारा नि:शुल्क जाँच की गई एवं 500 से अधिक नेत्र मेरीजों ने इस शिविर से नि:शुल्क जाँच एवं परामर्श लाभ उठाया। इस शिविर में सोसाइटी के कोषाध्यक्ष अब्दुल मज़ीद भाटी, हैदर, इमरान चौहान, फैज़ान रेहमानी, मोहसीन अत्तारी, सहज़ाद अली, मोहम्मद अली, मोहम्मद अनीस, वाजिद नूरी , मोहम्मद नोमान, सईद अनवर, इस्हाक़ चौहान, आमान आत्तारी, आरिफ़ खान, मुस्तफा हसन सहित सभी सदस्य मौजूद रहे और शिविर में पूर्ण सहयोग प्रदान किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor