Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 8:08 am

Sunday, August 23, 2026, 8:08 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

दैनिक भास्कर के वीरेंद्रसिंह चौहान और एलडी बोहरा सहित 44 प्रतिभाओं को मिला बाबा रामदेव पुरस्कार

राखी पुरोहित. जोधपुर

बाबा रामदेव समाज सेवा संस्थान की ओर से हाल ही में स्टील भवन शास्त्रीनगर में आयोजित समारोह में दैनिक भास्कर के वीरेंद्रसिंह चौहान और एलडी बोहरा सहित 44 जनों को बाबा रामदेव पुरस्कार दिया गया। संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष करण सिंह राठौड़ ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. बीएस जोधा थे। विशिष्ट अतिथि कमलेश पुरोहित, शिललाल पंवार, रामनिवास सिंह भाटी थे। डाॅ. जोधा ने कहा कि समाजसेवी लोग देश की उन्नति व खुशहाली में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। विशिष्ट लोगों को सम्मानित करते हुए अत्यन्त खुशी हो रही है। सम्मान समारोह में बाबा रामदेव लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड से विमला गटानी, वीरेन्द्रसिंह चाैहान दैनिक भास्कर, एलडी बोहरा दैनिक भास्कर को सम्मानित किया गया। इसी तरह अशोक शर्मा आजतक, मुकेश श्रीमाली दैनिक नवजयोति, अश्विनी व्यास टाइम्स आफ ब्लू सिटी, डाॅ. फतेह सिंह भाटी अधीक्षक एमजीएच, डाॅ. श्यामलाल वैज्ञानिक, माधव दास वैष्णव रामलीला संयोजक, शिव प्रसाद दहिया बाबा रामदेव मंदिर मसूरिया, उम्मेद सिंह भाटी को सम्मानित किया गया।

बाबा रामदेव वरिष्ठ सेवा सम्मान से डाॅ. पूजा राजपुरोहित, डाॅ. दिनेश दत शर्मा, नरसिह गहलोत, सतीश गुणपाल, मनोहर राम बिरठ, डाॅ. जय पंवार, रणजीत देय्या, उत्तम जांगिङ, मधु समदानी, रेणु वर्मा, विनोद आचार्य, रतन सिंह चंपावत, रतन सिंह लोङता, काजी खोजिसता, शिव दान सिंह भाटी, सुरेश हंस, डाॅ. आरके गोदारा,  गणेश प्रजापत, भोजाराम कङेला को सम्मानित किया गया। इसी तरह बाबा रामदेव युवा प्रोत्साहन पुरस्कार रजत गौड़, ओम करण सिंह मुंजासर, संजय पंचारिया, मुकुल परिहार,  मुकेश परिहार, मदन सिंह गिरासर, देवराज चौहान जीनगर, डाॅ. सरोज कुमार चौहान जीनगर, प्रकाश प्रजापत, भगाराम पटेल, शराफत अली खान, श्रवणराम पटेल, बगताराम गोदारा,  महेश कुमार पारीक को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्थान के महासचिव पीटर हंस, अशोक गहलोत, रूपसिह मुंजासर, रूपसिह सोलंकी, शक्ति सिंह मुंजासर, वासु मनावत, शैतान सिंह शेखावत आदि उपस्थित थे। मंच संचालन खीवराज जांगिङ ने किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor