Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 8:08 am

Sunday, August 23, 2026, 8:08 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

उमाशंकर व्यास को राष्ट्रीय स्तरीय पत्रकार श्री एवं पुनीत रंगा को राष्ट्रीय स्तरीय बाल साहित्य भूषण सम्मान मिलेगा

5 व 6 जनवरी को श्रीनाथद्वारा में होगा सम्मान समारोह 

राखी पुरोहित. बीकानेर 

देश की प्रतिष्ठित संस्था साहित्य मंडल श्रीनाथ द्वारा आगामी 5 एवं 6 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय बाल साहित्य एवं सम्मान समारोह-2025 में बीकानेर के वरिष्ठ पत्रकार उमाशंकर व्यास को राष्ट्रीय स्तरीय ‘‘पत्रकार श्री सम्मान’’ अर्पित किया जाएगा। ज्ञात रहे कि उमाशंकर व्यास गत कई दशकों से पत्रकारिता के क्षेत्र में समर्पित भाव से कार्यरत है एवं साथ ही आप एक नाट्य अभिनेता एवं नाट्य रचनाकार भी है। आपकी नई बाल नाट्य कृति ‘सांच नैं नीं आंच‘ शीघ्र प्रकाशित हो रही है। व्यास को नगर निगम के साथ प्रज्ञा सम्मान सहित कई सम्मान पूर्व में प्रदत्त हो चुके है।

राजस्थानी, हिन्दी भाषा के कवि-कथाकार एवं बाल साहित्यकार पुनीत कुमार रंगा को इस राष्ट्रीय समारोह में राष्ट्रीय स्तरीय ‘बाल साहित्य भूषण सम्मान’ प्रदत किया जाएगा। ज्ञात रहे कि पुनीत कुमार रंगा की पूर्व में बाल साहित्य की 4 पुस्तकें प्रकाशित है साथ ही उनके दो काव्य संग्रह एवं एक नाट्य कृति चर्चित रही है। आप राजस्थान बाल साहित्य अकादमी का विष्णु चतुर्वेदी पुरस्कार से पुरस्कृत है साथ ही आप प्रदेश व देश की कई संस्थाओं से पुरस्कृत एवं सम्मानित हो चुके है।
व्यास एवं रंगा को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने पर बीकानेर के साहित्य संस्कृति कला एवं पत्रकारिता क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor