Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 10:17 pm

Thursday, July 9, 2026, 10:17 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

कन्या जन्मोत्सव मनाया, लाडकोड किया और बधाइयां बांटीं

(नन्ही गौरांशी काे सुंदर तैयार किया गया।)

(महिलाओं ने कार्यक्रम में भजन-कीर्तन भी किए।)

-पशुपतिनाथ महादेव के नाम संकीर्तन हुआ

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर

बेटियों से ही आबाद है दुनियां… बेटी ना होती तो थम जाती ये दुनियां…,। ‘बेटा बेटी एक समान’। हमें अपनी बेटियों पर बेटों की तरह ही गर्व होना चाहिए। इन्हीं मंत्रो को सार्थक करते हुए, आइए कन्या के जन्म का भी उत्सव मनाएं। जिसके चलते जालोरी गेट, घांचियों का बास स्थित मंदिर परिसर में कन्या जन्मोत्सव मनाया और पशुपतिनाथ महादेव के नाम संकीर्त्तन का आयोजन हुआ।

आयोजक सोनिया-मुकेश पंवार ने बताया कि उनके शादी के बाद संतानोत्पत्ति नहीं होने और सभी ईलाज लाईलाज होने पर उन्होनें पशुपतिनाथ महादेव की अटूट भक्ति की और महादेव की कृपा से कन्या “गौरांशी” का जन्म हुआ। जिसकी खुशी में आयोजित संकीर्त्तन में भजन गायक पंकज जांगिड़ एंड पार्टी द्वारा भजनों और बधाई गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। बालकृष्ण की झांकी के रुप में सजी धजी तीन माह की गौरांशी को अपने हाथों में लेकर सभी ने नृत्य किया और पुष्प वर्षा के साथ लाडकोड करते हुए बधाइयां बांटीं और खुशियां मनाई। इस दौरान मीना सोलंकी, लक्ष्मी भाटी, काजल बोराणा, कविता भाटी आदि महिलाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor