-पुलिस को सूचना देने या दस्तयाब करवाने में सहयोग कने पर नकद पुरस्कार दिया जाएगा, ऐसे लोगों की जानकारी गोपनीय रखी जाएगी
राइजिंग भास्कर डाॅट कॉम. जोधपुर
जिला पुलिस ग्रामीण ने जिले के टॉप-10 व अन्य वांछित अपराधियों पर इनाम की घोषणा की है और अपराधियों को चिह्नित कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोली है। जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण धर्मेन्द्रसिह ने बताया कि जिला जोधपुर ग्रामीण में संशोधित टॉप 10 वान्छित अापराधिक अभियुक्तों व वान्छित अभियुक्तों के विरुद्ध इनाम की घोषणा के साथ नवीन हिस्ट्रीशीट हेतु अपराधियों का चयन कर सूची जारी करते हुए कहा है कि से सभी अपराधी अापराधिक गतिविधियॉं के विभिन्न प्रकरणों में वान्छित अपराधी है, जिनका दस्तयाबी होना अति आवश्यक है, इनकी दस्तयाबी हेतु जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा अलग-अलग इनाम भी घोषित किया गया है।
अपराधियों के सम्बन्ध में जो काेई व्यक्ति पुलिस को आसूचना देगा या दस्तयाब करवाने में पुलिस का सहयोग करेगा, उस व्यक्ति को वान्छित अपराधी के नाम के सामने अंकित नकद पुरस्कार प्रदान किया जावेगा। सूचना देने वाले व्यक्ति की गोपनीयता का पूर्ण ध्यान रखा जावेगा तथा सम्बन्धित व्यक्ति इन अपराधियों के सम्बन्ध में सूचना जरिये व्यक्तिगत रूप से आकर, टेलीफोनिक व सोशल मीडिया यथा वाट्सअप, फेसबुक, ट्विटर, इस्ट्राग्राम आदि के जरिये देकर सूचित कर सकता है। पुरस्कार वितरण के सम्बन्ध में जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण का निर्णय अंतिम होगा।
जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में वान्छित अपराधियों के बारें में विभिन्न पुलिस टीमों यथा जिला विशेष टीम, क्यू.आर.टी. आदि का गठन किया गया है जो विभिन्न माध्यमों से अपराधियों की धड़पकड़ के प्रयास तेज कर दिये है। इनकी गिरफ्तारी के लिये विशेष योजना बनायी जाकर इनकी सम्पतियों की सूची तैयार की जा रही है। जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा ये निर्देश दिये गये है कि कोई भी व्यक्ति इन वान्छित इनामी टॉप-10 अपराधियों की सहायता करेगा या उनकी मुखबिरी करेगा अथवा पुलिस/प्रशासन की गोपनीय/मुवमेंट की सूचना देगा उसके विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जावेगी। इनके फरारी के ठिकानों और शरण देने वालों की सूची तैयार की जाकर कार्यवाही के लिये निर्देश जारी किये गये हैं।
- जिले के टॉप 10 इनामी अपराधी
क्र.स. नाम पता वान्छित ईनामी अभियुक्त घोषित इनाम की राशि
- विशनाराम उर्फ विष्णु जांगू पुत्र मोहनराम विश्नोई निवासी जालोडा, पुलिस थाना लोहावट जोधपुर 40,000/- रुपये (रेंज स्तरीय)
- ओमप्रकाश पुत्र मोहनराम विश्नोई निवासी सुण्डानगर जालोड़ा पुलिस थाना लोहावट 25000/- रुपये
- सोहन उर्फ सोहनलाल पुत्र मोहनराम विश्नोई निवासी सुण्डानगर जालोड़ा पुलिस थाना लोहावट 25000/- रुपये
- मांगीलाल पुत्र भागीरथ राम विश्नोई निवासी प्लॉट न 118 विष्णुनगर, बीजेएस कॉलोनी पुलिस थाना महामदिर हाल नोखडा भाटियान पुलिस थाना भोजासर जोधपुर 25000/- रूपये
- अनिल मांझु पुत्र पांचाराम विश्नोई निवासी मोरिया मुंझासर पुलिस लोहावट जोधपुर 25000/- रूपये
- रोहित गोदारा पुत्र संतदास स्वामी निवासी कपुरीसर पुलिस थाना कालु जिला बीकानेर 01 लाख (राज्यस्तरीय)
- महिपाल मगरा पुत्र श्री जगमालराम साल विश्नोई निवासी मगरा लोहावट विश्नावास थाना लोहावट जोधपुर ग्रामीण 25000/- रूपये
- हनुमानराम पुत्र भल्लाराम विश्नोई निवासी चोढ़ा पुलिस थाना कापरड़ा जोधपुर 25000/- रूपये
- मोहम्मद शरीफ उर्फ मोहम्मद शफी उर्फ मोहम्मद शफा पुत्र श्री रमजान मुसलमान निवासी बैगटी कला पुलिस थाना फलोदी 10000/- रूपये
- भूपेन्द्र उर्फ भूटा पुत्र भवंराराम विश्नोई निवासी जोलियाली थाना झवंर 10000/- रूपये
- अन्य घोषित किये गये ईनामी वान्छित अपराधी
क्र.स. नाम पता वान्छित ईनामी अभियुक्त घोषित ईनाम की राशि
- अनिल पुत्र रतनाराम जाट निवासी भाण्डु पुलिस थाना शेरगढ 10,000/- रूपये
- मुकेश पुत्र हरूराम निवासी बंेदो का बेरा पुलिस थाना मतौडा 5000/- रूपये
- भंवराराम पुत्र जीयाराम जाट निवासी सुवालिया पुलिस थाना शेरगढ 5000/- रूपये
- अरूण पुत्र गुदड़राम सिरवी निवासी भावी पुलिस थाना बिलाड़ा 5000/- रूपये
- रामलाल उर्फ रामसिंह पुत्र भैरूसिंह राजपूत निवासी छान का खेड़ा जिला झालावाड़ 5000/- रूपये
- अशोक पुत्र मोहनलाल विश्नोई निवासी नान्दिया प्रभावती पुलिस थाना भोपालगढ़ 5000/- रूपये
- सुभाष पुत्र बल्लाराम विश्नोई निवासी बिराणी थाना भोपालगढ़ 5000/- रूपये
- समुन्द्रलाल पुत्र जोराराम विश्नोई निवासी दयासागर खारा थाना फलोदी जोधपुर 5000/- रूपये
- पिन्टू उर्फ अनिल पुत्र बाबूराम विश्नोई निवासी ढ़ाको की ढ़ाणी कारपड़ा जोधपुर 5000/- रूपये
- सावर पुत्र मिश्रीलाल विश्नोई निवासी खारिया मीठापुर थाना बिलाड़ा जोधपुर 5000/- रूपये


