Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 9:02 am

Thursday, July 9, 2026, 9:02 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

डाॅ. एसनएन मेडिकल कॉलेज में बीसीएमई कार्यशाला का आयोजन

शिव वर्मा. जोधपुर

डाॅ. सम्पूर्णानंद मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग के नियमामुसार बीसीएमई कार्यशाला का शुभारंभ प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डाॅ. बीएस जोधा ने किया। एम.ई.यु. कॉर्डिनेटर व बॉयोकेमेस्ट्री विभागाध्यक्ष डा. विहान चौधरी ने बताया कि 3 दिवसीय की बीसीएमई कार्यशाला एन.एम.सी के नियमानुसार हर चिकित्सक शिक्षक को नया पाठ्यक्रम (यूजी) के प्रभावपूर्ण लागू करने के लिये आवश्यक है।
कार्यशाला का कॉडिनेशन एन.एम.सी की ओर से नामित कॉडिनेटर डा. प्रतिभा व्यास, प्रोफेसर ईएन टी विभाग, महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज जयपुर की ओर से किया गया है। कार्यशाला में विभिन्न विभागों से 30 चिकित्सक शिक्षको ने भाग लिया। कार्यशाला में रिर्सोस फैक्लटी, डा. राजकुमार राठौड़, अतिरिक्त प्रधानाचार्य, डा. रघुवीर चौधरी, डा. मनीषा गुर्जर, डा. कमला चौधरी, डा. मनोज वर्मा, डा. विकास कटेवाआदि उपस्थित थे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor