Explore

Search

Tuesday, August 25, 2026, 6:19 am

Tuesday, August 25, 2026, 6:19 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

श्री सिद्ध नागेश्वर महादेव मंदिर में मनाया पौष बड़ा महोत्सव

पंकज बिंदास. जोधपुर

नववर्ष व पौष मास के उपलक्ष्य में रातानाडा शिव रोड स्थित श्री सिद्ध नागेश्वर महादेव मन्दिर में शनिवार को क्षेत्रवासियों और मंदिर महिला मंडल की ओर से मंदिर पुजारी ललिता जोशी के सान्निध्य में पोष बड़ा महोत्सव का आयोजन हुआ। व्यवस्थापक निकिता जोशी व शिवानी जोशी ने बताया कि इस अवसर पर मंदिर को आकर्षक फूलमंडली से सजाया गया व देव प्रतिमाओं का मनोरम श्रृंगार किया गया। इस दौरान दोपहर में संकीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें महिला मंडल और कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुति पर महिलाएं नृत्य करते हुए आनंदित और उत्साहित नजर आई। भगवान को पौष बड़े का भोग लगाकर संध्या आरती के पश्चात सभी भक्तों को पौष बड़े का प्रसाद वितरित किया गया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor