Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 12:49 pm

Thursday, July 9, 2026, 12:49 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

गिरी सुमेल युद्ध के योद्धाओं को याद किया

सोहनलाल वैष्णव. बोरुन्दा (जोधपुर)

भोपालगढ़ राजपूत सभा भवन में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के तत्वाधान में गिरी सुमेल युद्ध में बलिदान दिए वीर कुंपा जी, वीर जैता जी, पंचनयन जी कर्मसी, अखेराज जी सोनिगरा, व 8 हजार योद्धाओं के बलिदान को याद किया गया। उनका बलिदान दिवस मनाया गया। भोपालगढ़ करणी सेना अध्यक्ष शक्ति सिंह ओस्तरा ने बताया कि इस भीषण युद्ध में 8 हजार की सेना ने शेर सा सूरी की 80 हजार की सेना को युद्ध में पीछे हटने को मजबूर कर दिया। इस बलिदान दिवस कार्यक्रम में उमराव सिंह जोधा, वीपी सिंह बीसलपुर, हनुमान सिंह बुरछा, अर्जुन सिंह बुरछा सरपंच, सुरेंद्र सिंह नेतडा, लालसिंह देवतडा सरपंच, देवेंद्र सिंह नाडसर, वीपी सिंह कूड, राजू सिंह तोडयाना, जनक सिंह रुदिया, चैन सिंह साथिन, पुरण सिंह रड़ोद, वीरेंद्र सिंह नाड़सर, अपुल सिंह ताम्बडिया, प्रेम सिंह ओस्तरा सहित कई समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor