Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 8:03 am

Sunday, October 18, 2026, 8:03 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित होने वाले सांस्कृतिक खेल महोत्सव 2025 की तैयारियां पूर्ण

पारस शर्मा. जोधपुर 

कीड़ा भारती जोधपुर द्वारा एक अनोखा खेल सांस्कृतिक महोत्सव 11 व 12 जनवरी को होगा।  कार्यक्रम स्वागत संयोजक वरुण धनाडिया ने बताया कि इस कार्यक्रम में बच्चों से लेकर बुजुर्ग पुरुष महिलाएं भी ले सकेंगे भाग। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम जन में खेलों के प्रति रुचि जागृत करना है।
क्रीड़ा भारती के प्रांत के सचिव ओमप्रकाश पुरोहित ने बताया कि इस अनूठे खेल महोत्सव में कई पारंपरिक खेलों का प्रदर्शन किया जाएगा। गोशाला मैदान के खेल आयोजन स्टेडियम में 11 को प्रातः 9:30 बजे होने वाले इस आयोजन में गिल्ली डंडा, मलखम, ठिया लकड़ी, सतोलिया, कमला झपटा, छोड़ा कबड्डी, स्टेपू, शंकर कंकर और घी पाटिया जैसे खेलों में भाग लेने के लिए सभी खेल प्रेमियों से संपर्क कर आमंत्रण भी दिया जा रहा है। 11 जनवरी शाम 6:30 बजे टाउन हॉल में सांस्कृतिक संध्या व जिजमाता सम्मान मैं शिव तांडव व धुन पर योग पर प्रस्तुति विधि जाएगी। साथ ही मलखंब का भी प्रदर्शन होगा कार्यक्रम का आयोजन होगाव नाटक्य जिसमे पंच परिवर्तन के बारे में बताया जाएगा। साथ ही संयोजक अग्राराम चौधरी ने बताया कि इस कार्यक्रम में एंट्री निशुल्क रहेगी इस अवसर पर प्रांत अध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह जोधा, उपाध्यक्ष दुर्ग सिंह राजपुरोहित,नीरज कौशिक,वीणा चौहान,बृजपाल सिंह, कमल जांगिड़,दुष्यंत व्यास,किशोर सिंह सोलंकी, ,विनोद मिर्धा,विनोद चौहान, नवीन मोहनोत, सुभाष बिश्नोई,अनिल मेहता, व अन्य मौजूद थे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor