Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 9:20 am

Thursday, July 9, 2026, 9:20 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

इंडियन फार्मा फेयर का 12वां संस्करण आयोजित हुआ, डॉ अशोक गौड़ को किया सम्मानित

पारस शर्मा. जोधपुर.जयपुर

इंडियन फार्मा फेयर का 12वां संस्करण का समापन 11 जनवरी को जयपुर में हुआ। जिसे राजस्थान केमिस्ट एलायंस द्वारा समर्थित किया गया है। समापन समारोह मे मुख्य अतिथि पूर्व केबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास रहे।  प्रदर्शनी में देश भर की 70 से अधिक प्रमुख विनिर्माण और विपणन कंपनियाँ एक साथ नज़र आयी। जिन्होंने फार्मास्युटिकल क्षेत्र में नवीनतम उत्पादों और नवाचारों का प्रदर्शन किया। नेक्सकेम बायोटेक के मैनेजिंग डायरेक्टर देवेंद्र सिंह चौधरी और इंडियन फार्मा फेयर के निदेशक बी.एस. भंडारी ने भारत में फार्मा उद्योग के विस्तार में इस आयोजन के महत्व पर जोर दिया। प्रदर्शिनी मे जोधपुर के फार्मेप्रेन्योर डॉ अशोक गौड़ ने भी सिरकत की।

समापन समारोह में कई दवा उद्योग से जुड़े कई गणमान्य व्यक्तियों का सम्मान हुआ | डॉ गौड़ को भी फार्मा उद्योग में निरंतर उत्कृष्ट कार्य करते रहने के लिए सम्मानित किया, डॉ गौड़ ने कहा कि पूरे भारत से फार्मा कंपनियां ने इस आयोजन में भाग लिया, इससे न केवल आगंतुकों को नए उत्पाद और आपूर्तिकर्ता खोजने में मदद मिलेगी, बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा। इंडियन फार्मा फेयर सिर्फ एक प्रदर्शनी नहीं है; यह व्यापार वृद्धि और नेटवर्किंग अवसरों के लिए एक मंच है। यह प्रमुख आयोजन फार्मा उद्योग में व्यापार विकास, संबंधों को बढ़ावा देने और नए नवाचारों को आगे बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में कार्य करता है। डॉ गौड़ ने सम्मान देने के लिए देवेंद्र सिंह चौधरी, बीएस भंडारी और कमेटी सदस्यों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor