Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 10:03 am

Sunday, August 23, 2026, 10:03 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

युवाओं को कर्मशील रहने का संदेश, क्रीड़ा भारती का विवेकानंद जयंती समारोह आयोजित

पारस शर्मा. जोधपुर 

क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित सांस्कृतिक खेल महोत्सव 2025 के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वागत संयोजक वरुण धनाडिया ने बताया कि कार्यक्रम में रिटायर्ड उप महा निरीक्षक बीएसएफ महेंद्र पाल सिंह ,नगर निगम दक्षिण महापौर वनिता सेठ, अखिल भारतीय सह मंत्री क्रीडा भारती रामानंद चौधरी ने युवाओं का मार्गदर्शन किया। साथ ही जीवन में अपने लक्ष्य की प्राप्ति मेहनत परिश्रम कर हासिल करने का निवेदन किया।नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति को निरंतर मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने नया उत्साह, उमंग, क्षमता और आत्मविश्वास का संचार किया। युवाओं को निरंतर अपने राष्ट्र के लिए कर्मशील रहने और लक्ष्य के प्रति समर्पण का मार्ग दिखाया।प्रांत सचिव ओमप्रकाश पुरोहित ने बताया कि क्रीड़ा भारती खेल महोत्सव के समापन सत्र में क्रीडा ज्ञान परीक्षा में प्रांत के विजेताओं का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर प्रांत अध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह जोधा,प्रांत सचिव ओमप्रकाश पुरोहित, संयोजक आगरा राम चौधरी व क्रीड़ा भारती के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor